Homeदेशकोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत:50-55 लोगों के दबे होने...

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत:50-55 लोगों के दबे होने की आशंका, 4 का रेस्क्यू; सेना भी बचाव में जुटी

दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से 55 लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक अभी 4 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है। मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है। मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं, उनके जल्द से जल्द रेस्क्यू के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद की 11 तस्वीरें… राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-22143526/22535185 जारी किए हैं। पिछले कुछ सालों में हुए निर्माण हादसे- देश के अलग-अलग शहरों में निर्माणाधीन इमारतों और गोदामों के ढहने की घटनाओं में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। इनमें ज्यादातर मामलों में निर्माण नियमों की अनदेखी, घटिया सामग्री और इंजीनियरिंग खामियां सामने आईं। मार्च 2024, कोलकाता: गार्डन रीच इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 12 लोगों की मौत हुई थी। जांच में बिना मंजूरी निर्माण और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई थी। जुलाई 2023, ठाणे (महाराष्ट्र): निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से 7 मजदूरों की मौत और कई घायल हुए थे। जून 2023, मुंबई: बांद्रा में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरने से कई मजदूर घायल हुए थे। सितंबर 2022, अहमदाबाद: निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहने से मजदूर मलबे में दब गए थे। 2016, कोलकाता का विवेकानंद फ्लाईओवर हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 27 लोगों की मौत हुई थी। यह पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े निर्माण हादसों में गिना जाता है। ———————————— 20 जून: महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर की छत गिरने से 7 की मौत हुई थी महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की निर्माणाधीन छत गिरने से 20 जून 7 लोगों की मौत हो ग थी। 25 लोग घायल हुए थे। मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर और पत्थर भरभराकर गिर पड़े। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया। वीडियो में दिखा कि दोपहर 3 बजे कई लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद दर्शन-पूजा कर रहे थे। तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here