Homeमध्यप्रदेशकृषि अध्ययनशाला के गेट पर लिखा- तुम सब मरोगे:उज्जैन में अज्ञात बदमाशों...

कृषि अध्ययनशाला के गेट पर लिखा- तुम सब मरोगे:उज्जैन में अज्ञात बदमाशों की हरकत से दहशत; मटकी-लाल कपड़ा और कुंकू के निशान मिले

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन की कृषि अध्ययनशाला की नई बिल्डिंग में सोमवार तड़के अज्ञात शरारती तत्वों ने टोना-टोटका कर दहशत फैलाने की कोशिश की। बदमाशों ने मुख्य गेट के पास दीवार पर कुंकू से “तुम सब मरोगे” लिख दिया, जिससे शिक्षक, कर्मचारी और छात्र भयभीत हो गए। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह जब चौकीदार आशीष बोरिंग चालू करने पहुंचा तो उसने मेन चैनल गेट के सामने एक मटकी, लाल कपड़ा और आसपास कुंकू के साथ तंत्र क्रिया जैसे निशान देखे। पास ही दीवार पर ‘तुम सब मरोगे’ लिखा था। रात दो बजे तक जाग रहा था स्टाफ चौकीदार आशीष ने बताया कि रात करीब 2 बजे तक स्टाफ जाग रहा था, लेकिन सुबह बोरिंग चालू करने के दौरान यह सब देखा। उन्होंने मौके को बिना छुए तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नजारा देखकर घबरा गए। इस घटना के बाद विद्यार्थियों में भी डर का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इस नई बिल्डिंग में करीब 10 दिन पहले ही कक्षाएं शुरू हुई हैं, जहां लगभग 1100 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। CCTV नहीं, जांच में परेशानी
बिल्डिंग के बाहर CCTV कैमरे नहीं होने के कारण शरारती तत्वों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल अध्ययनशाला के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। दीवार की पुताई कर लिखा हुआ मिटाया गया
विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टेलर ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा यह हरकत की गई है। मौके पर रखी सामग्री को हटवा दिया गया है और दीवार पर लिखे शब्दों को मिटाकर पुताई करवा दी गई है। घटना की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here