Homeमध्यप्रदेशकूनो नेशनल पार्क से मादा चीता निर्वा लापता:एक हफ्ते से चीते का...

कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता निर्वा लापता:एक हफ्ते से चीते का पता नहीं, कॉलर आईडी भी खराब; लापरवाही की सीएम, पीएमओ में शिकायत

कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता ‘निर्वा’ एक हफ्ते से ज्यादा समय से लापता है। उसके गायब होने के बाद वन विभाग के अधिकारी गोपनीय तौर पर उसकी तलाश में जुटे हैं। इस बीच मामले में विभागीय लापरवाही के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, पीएमओ, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA), केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि निर्वा के गले में लगा कॉलर आईडी काफी समय से खराब था, जिसके कारण उसकी लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी आ रही है। एक्स पर पोस्ट के बाद सामने आया मामला वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट और आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर निर्वा के लापता होने की जानकारी साझा की। उन्होंने कूनो के फील्ड डायरेक्टर पर वन्यजीवों की निगरानी के बजाय सोशल मीडिया पर नागरिकों और एक्टिविस्ट्स को निशाना बनाने का आरोप लगाया। दुबे ने पोस्ट में फील्ड स्तर पर जवाबदेही तय करने और कार्रवाई की मांग की है। दो बच्चों की मां है निर्वा अजय दुबे के मुताबिक, निर्वा वही मादा चीता है जिसके दो बच्चे हैं और यह पहले भी काफी चर्चा में रही है। उनके अनुसार निर्वा के गले में लगा कॉलर आईडी काफी समय से खराब था। इसी वजह से उसकी गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रखने में दिक्कत आई। आगरा में पकड़े गए शिकारियों के गिरोह से भी जोड़ा मामला दुबे के अनुसार, जुलाई में उत्तर प्रदेश के आगरा में शिकारियों का एक गिरोह पकड़ा गया था। इसमें छह चीतों के शिकार की बात सामने आने का दावा किया गया था। ऐसे में उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं निर्वा भी इसी गिरोह के शिकार का शिकार तो नहीं हो गई। हालांकि, निर्वा के साथ वास्तव में क्या हुआ, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। कूनो प्रबंधन ने कहा- जानकारी होगी तो प्रेस रिलीज जारी करेंगे मामले में कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि यदि उन्हें कोई जानकारी देनी होगी तो प्रेस रिलीज जारी कर दी जाएगी। उन्होंने फिलहाल इससे ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया है। 10 चीतों की खाल शिकारियों से हुई थी बरामद उधर आगरा में पकड़े गए 6 शिकारियों से पूछताछ में अगस्त के पहले सप्ताह में यह बात सामने आई थी कि जुलाई में अगरा बीट में पकड़े गए 6 शिकारियों के द्वारा श्योपुर सामान्य वन मंडल से लगे अगरा बीट में शिकार किया गया था जो कूनो नेशनल पार्क से सटा हुआ है। शिवपुरी के डीएफओ ने कूनो क्षेत्र में करीब 100 कैमरा ट्रैप लगे होने और शिकार वाले क्षेत्र में भी कैमरे लगे होने की बात स्वीकारी थी। अगरा बीट में जुलाई अंतिम सप्ता में 10 तेंदुओं की खाल बरामद होने के बाद आरोपियों के निशानदेही पर विजयपुर कराहल क्षेत्र से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। डीएफओ यह स्वीकार कर चुके हैं कि तेंदुओं पर रेडियो कॉलर नहीं होने से उनके गायब होने का पता पूर्व में नहीं चल पाया था। ये खबर भी पढ़ें… चीता KGP-2 ने 4 शावकों को दिया जन्म मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से चीता संरक्षण परियोजना के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब 25 माह की भारतीय मूल की मादा चीता KGP-2 ने जंगल में 4 शावकों को जन्म दिया है। अब देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस सफलता पर खुशी जताई।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here