Homeमध्यप्रदेशकार ने सड़क पार कर रही बच्ची को उड़ाया...VIDEO:5 फीट हवा में...

कार ने सड़क पार कर रही बच्ची को उड़ाया…VIDEO:5 फीट हवा में उछली, फिर 15-20 फीट तक घिसटी; कुचलकर गाड़ी लेकर भागा ड्राइवर

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में गुरुवार दोपहर 12 बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर ही 8 साल की बच्ची को उड़ा दिया। बच्ची पहले 5 फीट हवा में उछली, फिर 15-20 फीट सड़क पर घसीटती चली गई। कार सवार बच्ची को कुचलकर भाग निकला। मामला इटारसी थाने क्षेत्र के खेड़ा का है। जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल बच्ची का नाम शिवन्या रावत है। हादसे के बाद परिजन घायल शिवन्या को तुरंत इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले गए। डॉक्टर्स ने नाजुक हालत में नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया। बच्ची को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया इसके बाद डॉक्टर्स ने नर्मदापुरम जिला अस्पताल से गंभीर हालत में भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया है। शिवन्या के सिर, चेहरे और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची को सांस लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज जारी है। घायल बच्ची के पिता राजू रावत खेड़ा ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। अचानक कार ने बेटी को कुचल दिया, जिससे संकट खड़ा हो गया है। कार सवार ने बेरहमी से कुचला है। हादसे के बाद रुका भी नहीं। बच्चे को सड़क पर तड़पते छो़ड़कर भाग गया। पुलिस कर रही कार ड्राइवर की तलाश इटारसी थाना प्रभारी केएन रजक ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है। टक्कर बहुत भीषण थी। पुलिस की टीम CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। आरोपी कार चालक और वाहन की पहचान की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपी की जल्द गिरफ्तार कर लेगी। …………………………… यह खबर भी पढ़ें… एमपी में पुलिस वैन-कंटेनर की भिड़ंत, 4 जवानों की मौत… सागर के नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस के वाहन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस वाहन में सवार 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here