Homeमध्यप्रदेशकार ने बाइक को टक्कर मारी, तीन दोस्तों की मौत:हरदा में घर...

कार ने बाइक को टक्कर मारी, तीन दोस्तों की मौत:हरदा में घर लौटते समय फोरलेन पर हादसा; AC रिपेयर करते थे

हरदा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह दुर्घटना डगावानीमा गांव के पास फोरलेन पर हुई। तीनों युवक एसी सुधारने का काम करते थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सिटी कोतवाली थाना टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि तीनों युवक हरदा की ओर आ रहे थे। डगावानीमा से हरदा जाने वाले मार्ग पर फोरलेन पार करते समय बैतूल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में इनकी हुई मौत टक्कर मारकर पलटी कार, ड्राइवर भागा
पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने के बाद कार कुछ दूरी पर जाकर पलट गई, लेकिन उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक सवार युवक कहां से लौट रहे थे और दुर्घटना कैसे हुई। फरार कार ड्राइवर की तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here