सिवनी जिले के नेशनल हाईवे- 34 पर गुरुवार सुबह 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की स्कॉर्पियो गाड़ी गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक स्कूल की बाउंड्री से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई। हालांकि, समय रहते विधायक, उनके गनमैन और ड्राइवर बाहर निकल आए, जिससे जनहानि नहीं हुई। हादसा बंजारी गांव के पास हुआ। विधायक जबलपुर से घूरवाड़ा गांव जा रहे थे। उनके साथ गनमैन राजू धुर्वे और ड्राइवर अनु भी थे। देखिए हादसे की तस्वीरें तीनों को मामूली चोटें चश्मदीद लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद वाहन के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। कुछ देर में उसमें आग लग गई। हालांकि, वाहन में सवार विधायक, गनमैन और ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही धूमा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया। ……………………. यह खबर भी पढ़ें सीहोर में अमोनिया गैस से भरे टैंकर में रिसाव सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र स्थित सोनाकच्छ टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां कोटा से नागपुर जा रहे अमोनिया गैस से भरे टैंकर में अचानक रिसाव शुरू हो गया था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर
