Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी, वैसी भरनी:ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री...

कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी, वैसी भरनी:ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री बोले- रेस के घोड़े की तरह सिर्फ मंजिल पर है नजर

शनिवार दोपहर को ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब पंजाब कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बगावती तेवर और मध्य प्रदेश कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह दूसरे दल की स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “जैसी करनी, वैसी भरनी होती है। सिंधिया ने कहा कि वह उन नेताओं में से नहीं हैं, जो इधर-उधर देखते हैं। उन्होंने अपनी तुलना रेस के घोड़े से करते हुए कहा, “रेस से पहले घोड़े की आंखों पर ब्लिंकर लगाया जाता है ताकि वह दाएं-बाएं न देखकर सिर्फ अपनी मंजिल पर ध्यान दे। मेरी आंखों पर भी विकास और प्रगति का ब्लिंकर लगा है। यही मेरा लक्ष्य है और यही मेरी फिनिश लाइन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उनका पूरा ध्यान देश के विकास और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को पूरा करने पर है। दूसरी पार्टियों की गतिविधियां उनके अपने दल संभालें, जबकि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता देश निर्माण के संकल्प के साथ काम कर रहा है। इस दौरान सिंधिया ने दतिया उपचुनाव को लेकर भी विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी वहां जीत का परचम लहराएगी। वहीं शिवपुरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होने वाले ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के शिलान्यास को उन्होंने ग्वालियर-चंबल अंचल और मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया। उनके अनुसार इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश की नई पहचान बनेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here