Homeदेशकर्नाटक में NEET छात्रा ने आत्महत्या की:12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने...

कर्नाटक में NEET छात्रा ने आत्महत्या की:12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने जान दी; राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चैन से नहीं बैठेंगे

कर्नाटक के कलबुर्गी में 18 साल की NEET छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान भाग्यश्री के रूप में हुई है। उसने NEET-UG की परीक्षा दी थी। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा के पिता राजशेखर ने बताया कि परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी और बेटी पढ़ाई में काफी अच्छी थी। भाग्यश्री ने हाल ही में 12वीं परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और NEET परीक्षा भी अच्छी गई थी। NEET-UG परीक्षा देश भर में 3 मई को आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा 21 जून को कराने की घोषणा की है। परीक्षा रद्द होने के बाद पिछले 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स जान दे चुके हैं। इधर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा- जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए फूलप्रूफ सिस्टम नहीं बनता, हम चैन से नहीं बैठेंगे। 12 दिनों के दौरान और 4 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया पेपर लीक का आरोपी 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। CBI ने रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया था। इससे पहले 14 मई को अदालत ने खैरनार समेत पांच आरोपियों को 7 दिन की CBI हिरासत में भेजा था। 20 मई को खैरनार की CBI हिरासत 5 दिन और बढ़ाई गई थी। एजेंसी ने कहा था कि NEET-UG 2026 पेपर खरीदने वाले अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उससे आगे पूछताछ जरूरी है। इस केस में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। संसद समिति के सामने पेश हुए NTA महानिदेशक इस बीच 21 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने संसद की स्थायी समिति के सामने पेश होकर NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, समिति के सदस्यों ने पेपर लीक, परीक्षा सुरक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा व्यवस्था और सिस्टम की खामियों को लेकर सवाल पूछे। अधिकारियों ने समिति को बताया कि मामले की CBI जांच जारी है और इससे सिस्टम की खामियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। अगले साल से CBT मोड में हो सकती है परीक्षा केंद्र सरकार और NTA परीक्षा प्रक्रिया को फूलप्रूफ बनाने पर काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए कि अगले साल से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जा सकती है, ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके। ————————— यह खबर भी पढ़ें NEET पेपर लीक की आरोपी फिजिक्स टीचर सस्पेंड:30 जून को रिटायरमेंट था; इस मामले में अब तक 11 अरेस्ट महाराष्ट्र के स्कूल सेठ हीरालाल सरस्वती प्रशाला ने सीनियर फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को NEET पेपर लीक में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद तुरंत सस्पेंड कर दिया है। स्कूल सेक्रेटरी डॉ. सतीश गावड़े ने बताया कि मनीषा, 1992 से संस्थान में फिजिक्स की लेक्चरर हैं। उनके पास MSc, BEd की डिग्री है। वह 30 जून को रिटायर होने वाली हैं। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here