Homeमध्यप्रदेशBJP नेता के भतीजे का वीडियो...मोदी-शाह को कहे अपशब्द:खुद को बताया कांग्रेस...

BJP नेता के भतीजे का वीडियो…मोदी-शाह को कहे अपशब्द:खुद को बताया कांग्रेस का सिपाही, फिर कहा- बीजेपी में रहते सट्‌टा चलाया

इंदौर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन के भतीजे चेतन शर्मा का एक आपत्तिजनक वीडियो सोमवार को सामने आया है। वीडियो में युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के साथ बीजेपी और संघ के शीर्ष नेताओं सहित उनके परिवारों पर भी कई गंभीर आरोप लगा रहा है और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक चेतन शर्मा ने खुद को कांग्रेस का सिपाही बताते हुए वीडियो में पूर्व की यूपीए सरकार की जमकर तारीफ की है और देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के योगदान का बखान किया है। वहीं मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन का कहना है कि मेरे संज्ञान में आपके द्वारा विषय लाया गया है। चेतन मेरे भाई के बेटे हैं। कांग्रेस में जाने के बाद राजनीति में एक्टिव नहीं है। मैंने अभी वीडियो नहीं देखा है। उधर, चेतन शर्मा ने नया वीडियो जारी कर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस दूसरे वीडियो में शर्मा ने स्वीकार किया है कि उसने पूर्व में जारी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र, अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। जानिए वायरल वीडियो की मुख्य बातें…. नेहरू की उपलब्धि और संस्थाओं का जिक्र वीडियो की शुरुआत में युवक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के तारीफ करते हुए कहता है मैं उस कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं, जिसने देश को आईआईएम, IIT, ISRO, BHEL दी, रेल दी, SEL दी, एयर इंडिया दिया। भाखड़ा नांगल बांध दिया और ये नेहरू की उपलब्धि मांगते हैं। वीडियो में युवक ने आगे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि नेहरू जी से क्या टक्कर लेंगे? हमारा एक नेता उखाड़ के स्टेचू ऑफ यूनिटी के नाम पे न जाने कितने करोड़ों का घोटाला किया। पीएम मोदी और उनके परिवार पर अशोभनीय टिप्पणी अडानी और बिजली बिल का जिक्र करते हुए युवक ने पीएम मोदी के दिवंगत पिता और माता जी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं। युवक ने आरोप लगा कि आज भी हमारे घरों में जो मीटर लगे हैं वो अडानी के लगे हैं और जो बिल आ रहा है वो भरना हमें है। युवक ने देश में चल रहे हिंदू-मुसलमान विवाद पर बोलते हुए बीजेपी और संघ से जुड़े बड़े चेहरों का नाम लिया, देश के कई मुस्लिम बीजेपी नेताओं का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं। बीजेपी में रहकर चलाया सट्टा, मैं हूं क्रांतिकारी वीडियो में युवक खुद के शराब पीने, बीजेपी में रहने और सट्टा चलाने की बात करते हुए कहता है कि भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए सट्टा चलाया मैंने। सब करा मैंने… दारू पीता है? हां पीता है। किसी के बाप के नहीं पीता है और रात को दस से लेकर सुबह चार बजे तक पीता है, लेकिन आठ बजे फिर काम पर चलता है। अगर वाकई में मर्द की औलाद हो तो एक जन आंदोलन खड़ा करो। कहां गए अन्ना हजारे? कहां गए बाबा रामदेव? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना युवक ने नीट परीक्षा और अग्निवीर योजना को लेकर भी सरकार को घेरा। उसने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। वहीं धर्मनिरपेक्षता और राम मंदिर के मुद्दे पर बात करते हुए युवक ने बीजेपी के दिवंगत नेता कल्याण सिंह के एक पुराने बयान का हवाला देते हुए वर्तमान सरकार को घेरा है… युवक वीडियो में कहता है कांग्रेस शासनकाल में राम मंदिर का ताला टूटा था। राम मंदिर का शिलान्यास कांग्रेस के शासन में हुआ है। हम धर्मनिरपेक्ष हैं। तुम कट्टर हो और तुम्हारी कट्टरता… तुम जिस हिसाब से देश को चलाना चाह रहे हो, तुम गर्त में जाओगे। चेतन शर्मा को अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए था कांग्रेस नेता और चेतन शर्मा की बहन कनुप्रिया सत्तन ने कहा कि उनके भाई कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और उन्होंने कई साल पहले ही पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने माना कि वायरल वीडियो में चेतन शर्मा द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो पूरी तरह गलत है। प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखना जरूरी है। कनुप्रिया ने कहा कि हालांकि वीडियो में उठाए गए कई मुद्दे आम जनता के हित और उनकी समस्याओं से जुड़े हैं। उनका आरोप है कि मौजूदा भाजपा शासन में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर एफआईआर दर्ज करवा दी जाती है। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा PCC चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व लगातार कार्यकर्ताओं को गांधीवादी विचारधारा अपनाने और मर्यादित भाषा में अपनी बात रखने की सीख देता रहा है। चेतन शर्मा को अभद्र भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए था। हालांकि इस मामले में उन्होंने वीडियो जारी कर माफी भी मांग ली है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here