Homeदेशकर्नाटक में हाईवे पर कार में धमाका, युवक की मौत:साथ बैठी युवती...

कर्नाटक में हाईवे पर कार में धमाका, युवक की मौत:साथ बैठी युवती को चाकू मारा तो वह कूद गई, ड्राइवर भी जख्मी

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे पर कार में हुए धमाके में युवक की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने कार के अंदर देसी बम या किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया। हालांकि धमाके की असली वजह और कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल हुआ, इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मारे गए युवक की पहचान 30 साल के नागेंद्र के रूप में हुई है। घटना में 23 वर्षीय युवती रम्या उल्लास घायल हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, नागेंद्र ने बेंगलुरु के जयनगर इलाके के सिद्धापुरा से कार बुक की थी। उसने रम्या को कार में बैठाया और अपने साथ लेकर निकला था। कार तुमकुरु जिले के सिरा तालुक के कल्लंबेला इलाके के पास पहुंची, तभी यह घटना हुई।
सफर के दौरान विवाद हुआ ड्राइवर ने पुलिस को बताया कार में सफर के दौरान युवक-युवती के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान नागेंद्र ने रम्या पर चाकू से हमला किया।घायल होने के बावजूद वह कार से कूद गईं। रम्या ने ड्राइवर को यह भी बताया कि नागेंद्र के पास बम है। इसके बाद ड्राइवर ने कार सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल गया। तभी कार में धमाका हो गया। ड्राइवर भी घायल हुआ है। युवक ने खुद को कार में बंद कर लिया था। तुमकुरु SP अशोक केवी ने बताया कि हाईवे किनारे कार में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां ड्राइवर और रम्या कार के बाहर मिले, जबकि कार पूरी तरह जल रही थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कार के अंदर मौजूद व्यक्ति ने किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया, जिससे धमाका हुआ। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। फिलहाल मामले की जांच जारी है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें: खड़ी कार का एयरबैग खुलने से युवक की मौत:15 साल पुरानी थी कार, अचानक एक्टिव हुआ सेफ्टी सिस्टम; महाराष्ट्र के ठाणे की घटना महाराष्ट्र के ठाणे में एक खड़ी कार में अचानक एयरबैग खुलने से 25 साल के कार डीलर की मौत हो गई। युवक का नाम मोहित सोनी है। वह एक 15 साल पुरानी कार के अंदर बैठा था। तभी अचानक गाड़ी का सेफ्टी सिस्टम एक्टिव हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here