Homeमध्यप्रदेशकथावाचक ने लड़की को किडनैप किया:आधी रात गायब हुई लड़की, तीन महीने...

कथावाचक ने लड़की को किडनैप किया:आधी रात गायब हुई लड़की, तीन महीने तक नहीं लगा सुराग

मध्य प्रदेश क्राइम फाइल में इस बार कहानी सागर के एक ऐसे किडनैपिंग और गैंगरेप केस की, जिसने न सिर्फ भरोसे, बल्कि आस्था को भी तार-तार कर दिया। मथुरा से आए जिस कथावाचक को पूरा गांव ज्ञानी मानकर उसकी कथा सुनने पहुंचता था, वही एक ऐसी वारदात का आरोपी बना, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। कथा के आयोजन के बाद गांव से अचानक गायब हुई लड़की ने जब करीब तीन महीने बाद अपनी आपबीती सुनाई, तो हर कोई सन्न रह गया। क्या था पूरा मामला…आगे पढ़िए… 13 फरवरी 2023 को सागर जिले के एक गांव में रात होने के साथ ही ठंड बढ़ती जा रही थी। गांव में रहने वाले दिनेश और उनकी बेटी घर में सो रहे थे। दिनेश की पत्नी और घर के दूसरे लोग गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। इसलिए दिनेश बेटी के साथ घर में अकेले ही थे। रात का सन्नाटा बढ़ता जा रहा था। अचानक 11 बजे दिनेश की नींद खुली। उनकी नजर बगल के कमरे में सो रही बेटी पर गई, लेकिन वह बिस्तर पर नहीं थी। हर जगह तलाश, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं चिंतित दिनेश ने अब रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की। आसपास तलाश की और जिन जगहों पर उसके मिलने की उम्मीद थी, वहां भी देखा, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। जितना समय गुजर रहा था, परिवार की बेचैनी उतनी ही बढ़ती जा रही थी। आखिरकार दिनेश थाने पहुंचे और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और उसकी तलाश तत्काल शुरू कर दी। सवाल था कि लड़की इतनी रात कहां गायब हो गई है। तीन महीने बाद आया एक फोन परिवार उम्मीद लगाए बैठा था कि शायद कोई खबर आएगी। शायद बेटी खुद लौट आएगी। शायद पुलिस को कोई ऐसा सुराग मिल जाएगा, जिससे उसकी लोकेशन का पता चल सके। लेकिन तीन महीने तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। तीन महीने बाद, 1 जून को अचानक दिनेश के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। सामने से जो आवाज आई, उसे सुनकर दिनेश की धड़कनें बढ़ गईं। आवाज उनकी बेटी नेहा की थी। मोबाइल लोकेशन झांसी में मिली बेटी की बातें सुनकर दिनेश की रूह कांप गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन निकाली, तो वह झांसी की निकली। पुलिस की टीम दिनेश को लेकर तुरंत झांसी रवाना हो गई। घर की लोकेशन मिलने पर पुलिस वहां तक पहुंच गई। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि दो युवकों ने कमरा किराए पर ले रखा है, बाकी कुछ पता नहीं। कमरे में बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ा, तो अंदर कमरे में नेहा बंद मिली। पापा को देखते ही वह उनसे लिपटकर रोने लगी। लड़की मिली, तो खुलने लगा तीन महीने का राज पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद उसकी आपबीती जानने की कोशिश की। लड़की के पास उस पूरे राज की चाबी थी, जिसकी तलाश पुलिस इतने समय से कर रही थी।
जिस नंबर से नेहा ने पिता को कॉल किया था, वह नंबर उसी लड़के का था, जिसने नेहा को बंद करके रखा था। इसी आधार पर पुलिस ने राधे नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें पुलिस आरोपी समझकर गिरफ्तार कर रही थी, उनकी सच्चाई जानकर पुलिस और परिजनों के होश उड़ गए। कथावाचक और ढोलक वादक निकले आरोपी लड़की को किडनैप करने वाले युवकों में से एक का नाम गोविंद दास था, जो भागवत कथा सुनाता था। दूसरा युवक राधे था, जो संगीत मंडली में ढोलक बजाता था। गोविंद जहां भागवत कथा करने जाता, राधे संगीत मंडली के साथ उसके साथ रहता था। नेहा फरवरी में जब घर से गायब हुई, उसके कुछ दिन पहले ही गांव में कथा का आयोजन हुआ था। कथा में बाहर से लोग आए थे। इन्हीं लोगों में गोविंद और राधे भी थे। दोनों की नेहा से कोई जान-पहचान नहीं थी। वारदात के पीछे छिपे चेहरों के बारे में जानकर पूरा गांव हैरान रह गया। अब पुलिस के सामने कई सवाल थे-
लड़की इतने दिनों तक कहां थी?
घर से इतनी दूर कैसे पहुंची?
कथावाचक और ढोलक वादक ने उसे कैसे और क्यों किडनैप किया?
आखिर उसके साथ क्या हुआ? कल मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-2 में पढ़िए इनके जवाब … ये भी पढ़ें… होम थिएटर का स्विच दबाते ही दूल्हे और भाई की मौत, फिर…अचानक गायब हुआ संदिग्ध, क्राइम फाइल्स पार्ट-1 कातिल हमेशा हाथ में हथियार लेकर सामने खड़ा हो, यह जरूरी नहीं। कई बार हथियार और इरादा इतना छिपा होता है कि हत्या भी किसी हादसे जैसी दिखाई देती है। मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में इस बार कहानी छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की है। पढ़ें पूरी खबर… बॉयफ्रेंड ने बारूद भरकर गिफ्ट किया होम थिएटर:गर्लफ्रेंड की शादी की रात रची साजिश, क्राइम फाइल्स पार्ट-2 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 31 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के चमारी गांव में हेमेन्द्र मेरावी की शादी ललिता धुर्वे से हुई थी। शादी के बाद घर में मिले उपहारों के बीच एक होम थिएटर भी रखा था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here