Homeमध्यप्रदेशकटनी में 12 करोड़ की चोरी का झारखंड से कनेक्शन:गिरफ्तार चोर ने...

कटनी में 12 करोड़ की चोरी का झारखंड से कनेक्शन:गिरफ्तार चोर ने खोले राज, CCTV में दिखा मुख्य आरोपी; पुलिस की 4 टीमें तैनात

कटनी में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में करीब 12 करोड़ रुपए के सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की चोरी हुई थी। मामले में पुलिस को जानकारी मिली है। कोलकाता से गिरफ्तार गिरोह के सदस्य बदरुद्दीन खान से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वारदात का मुख्य सरगना झारखंड के साहिबगंज जिले का रहने वाला अब्जुल है। सात सदस्यीय गिरोह में से छह आरोपी साहिबगंज जिले के निवासी बताए गए हैं। हालांकि, चोरी गए आभूषणों की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है। सभी चोर मुख्य सड़क तक पैदल पहुंचे थे पुलिस पूछताछ में बदरुद्दीन ने बताया कि शोरूम में चोरी करने के बाद गिरोह के सातों सदस्य पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचे थे। यहां से ऑटो रिक्शा लेकर कटनी रेलवे स्टेशन गए। इसके बाद सभी दानापुर एक्सप्रेस में सवार हुए। ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर आरोपी उतर गए और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए। पुलिस अब आरोपी के बताए रूट और अन्य जानकारियों का सत्यापन कर रही है। सीसीटीवी में दिखा मुख्य सरगना, चार टीमें तलाश में जुटीं पुलिस ने शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इनमें गिरोह के मुख्य सरगना अब्जुल की तस्वीर सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी बदरुद्दीन से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कटनी पुलिस ने चार विशेष टीमें बनाई हैं। ये टीमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झारखंड के साहिबगंज और पश्चिम बंगाल सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। चोरी के आभूषणों की बरामदगी सबसे बड़ी चुनौती पुलिस के सामने अब चोरी गए करीब 12 करोड़ रुपए के आभूषण बरामद करने की चुनौती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इनका तकनीकी और जमीनी स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है। मुख्य सरगना की पहचान हो चुकी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए चार टीमें अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। ———————- यह खबर भी पढ़ें… ज्वेलरी शोरूम से 12 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी कटनी में किसना ज्वेलर्स शोरूम की पिछली दीवार तोड़कर बदमाश अंदर घुस गए। करीब 12 करोड़ रुपए के सोने-हीरे के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस को लाल पहाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर और पेचकस समेत कई सामान मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here