Homeमध्यप्रदेशकटनी में खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास:खिलाड़ियों ने तहसीलदार को ज्ञापन...

कटनी में खेल मैदान पर अतिक्रमण का प्रयास:खिलाड़ियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, कहा- अंतरराज्यीय स्तर का टूर्नामेंट खेला जाना

कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के देवरी बिछिया गांव स्थित मुख्य खेल मैदान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस अवैध कब्जे की वजह से 21 अगस्त से होने वाले ‘डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट’ के आयोजन पर संकट मंडराने लगा है। इस समस्या से नाराज गांव के युवा और खिलाड़ी तहसील दफ्तर पहुंचे और तहसीलदार नितिन पटेल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने खेल मैदान को जल्द से जल्द कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। 4-5 लोगों पर मैदान पर कब्जे का आरोप खिलाड़ियों ने बताया कि यह मैदान इलाके के युवाओं के खेल-कूद की मुख्य जगह है। यहां होने वाला टूर्नामेंट अंतरराज्यीय स्तर का है, जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से टीमें खेलने आती हैं। उनका आरोप है कि गांव के ही 4-5 असामाजिक तत्व मैदान पर कब्जा कर रहे हैं। अगर समय पर कब्जा नहीं हटा, तो यह बड़ा टूर्नामेंट रद्द करना पड़ सकता है। जांच के आदेश, जल्द हटेगा कब्जा ढीमरखेड़ा के तहसीलदार नितिन पटेल ने बताया कि खिलाड़ियों से शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व निरीक्षक (RI) और पटवारी को तुरंत मौके पर जाकर जांच करने और कब्जा हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। मैदान को जल्द से जल्द खाली करा लिया जाएगा। मांग पूरी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी ज्ञापन देने पहुंचे युवाओं ने चेतावनी दी है कि अगर 21 अगस्त से पहले मैदान से कब्जा नहीं हटाया गया, तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल प्रशासन के भरोसे के बाद खिलाड़ियों को कार्रवाई की उम्मीद है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here