Homeमध्यप्रदेशएयरफोर्स स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा छुट्टी के बाद लापता:CCTV फुटेज से...

एयरफोर्स स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा छुट्टी के बाद लापता:CCTV फुटेज से रूट मैप बनाकर पुलिस ने 10 किमी दूर जहांगीरपुर गांव में खोज निकाला

शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एयरफोर्स स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची तो स्कूल प्रबंधन और एयरफोर्स कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तीन विशेष टीमें गठित कीं। शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से छात्रा का रूट ट्रैक किया गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे लगभग 10 किलोमीटर दूर जहांगीरपुर गांव के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। गलती से सिविलियन बस में बैठी, महिला स्टाफ को बताया गलत नंबर पुलिस के अनुसार छात्रा एयरफोर्स कैंपस में रहने वाली है और प्रतिदिन एयरफोर्स की बस से घर लौटती थी। बुधवार शाम करीब 4 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह गलती से एयरफोर्स बस की बजाय सिविलियन बच्चों की बस में बैठ गई। बस में मौजूद महिला स्टाफ ने उसे पहचानकर पूछताछ की तो छात्रा ने बताया कि उसके माता-पिता सूर्य मंदिर पर उसका इंतजार कर रहे हैं। स्टाफ ने परिजनों से बात कराने के लिए मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन छात्रा ने जो नंबर दिया, वह गलत निकला। बस स्टाफ ने उसे सूर्य मंदिर चौराहे के पास उतार दिया। बाद में उसी नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि वह किसी अन्य व्यक्ति का नंबर है और उसकी कोई बेटी एयरफोर्स स्कूल में नहीं पढ़ती। इसके बाद स्कूल प्रबंधन, परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी से ट्रैक हुआ पूरा रूट गोला का मंदिर थाना पुलिस ने छात्रा के सूर्य मंदिर चौराहे पर उतरने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में छात्रा पैदल जाती दिखाई दी। इसके बाद कैमरों की कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने उसका पूरा रूट ट्रैक किया। जांच में सामने आया कि छात्रा सूर्य मंदिर से कालपी ब्रिज, फिर 7 नंबर चौराहा, सीपी कॉलोनी होते हुए जडेरुआ बांध तक पहुंची। आखिरकार पुलिस ने उसे जडेरुआ बांध से आगे जहांगीरपुर गांव के पास सड़क किनारे पैदल चलते हुए ढूंढ निकाला। उस समय वह काफी घबराई हुई थी। परिजनों के सुपुर्द, अब होगी काउंसलिंग पुलिस छात्रा को सुरक्षित थाने लेकर पहुंची और प्राथमिक देखभाल के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी को सकुशल देखकर माता-पिता भावुक हो गए। फिलहाल पुलिस छात्रा से विस्तृत पूछताछ नहीं कर पाई है, क्योंकि वह अभी सदमे में है। पुलिस का कहना है कि काउंसलिंग के बाद महिला अधिकारी छात्रा से बातचीत करेंगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह गलती से दूसरी बस में बैठी थी या किसी अन्य कारण से घर नहीं गई। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि उसने महिला स्टाफ को गलत मोबाइल नंबर क्यों दिया। टीआई का बयान गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया,
“स्कूल से छात्रा के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस की तीन टीमें सक्रिय की गईं। शहर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसका रूट ट्रैक किया गया और तीन घंटे के भीतर जहांगीरपुर गांव के पास से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया। छात्रा फिलहाल शॉक में है। काउंसलिंग के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here