Homeमध्यप्रदेशएक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत:अशोकनगर में दो...

एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 की मौत:अशोकनगर में दो बाइकें भिड़ीं; पति की लाश देखकर रोती रही महिला

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, करैया राय निवासी शिवराज (35) अपनी पत्नी धनकुबेर (32) और सात वर्षीय बेटे कल्ला के साथ बाइक से जा रहे थे। तौकली गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि शिवराज, उनकी पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। देखिए तस्वीरें दो घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती दूसरी बाइक पर बालवीर अहिरवार (52), उनकी पत्नी गुड्डी बाई और दामाद संतोष सवार थे। हादसे में बालवीर अहिरवार की भी जान चली गई, जबकि गुड्डी बाई और संतोष घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव जिला अस्पताल लाए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे में इनकी गई जान ————-
यह खबर भी पढ़ें इंदौर में नाबालिग के पेट के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया इंदौर के पास खुड़ैल इलाके में सोमवार शाम सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। दूधिया के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके पेट के ऊपर से गुजर गया। उसकी वहीं मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here