Homeमध्यप्रदेशएक घंटे देरी से पहुंचे सीएम,5.5 मिनट में भाषण खत्म:मनासा में 272...

एक घंटे देरी से पहुंचे सीएम,5.5 मिनट में भाषण खत्म:मनासा में 272 करोड़ के 112 विकास कार्यों का लोकार्पण; 1KM का रोड शो किया

मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को गांधीसागर में चंबल की लहरों के बीच होगी। इससे एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मनासा पहुंचे। वे तय समय से करीब एक घंटे देरी से आए। इस दौरान उन्होंने 272 करोड़ रुपए के 112 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, लेकिन क्षेत्र के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की। मुख्यमंत्री ने मंच से करीब 5.5 मिनट का ही भाषण दिया। एक किलोमीटर के रोड शो में हुआ स्वागत मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मनासा के शासकीय कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से उन्होंने करीब एक किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, पार्टी पदाधिकारियों, सचिव संघ, किसान मोर्चा और अलग-अलग समाजों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रम से एक घंटे देरी से पहुंचने के कारण रोड शो और सभा का कार्यक्रम जल्दबाजी में निपटाया गया। जनता और कार्यकर्ता दो से तीन घंटे तक उनका इंतजार करते रहे। 272 करोड़ के कामों का लोकार्पण-भूमिपूजन विधायक माधव मारू के बुलावे पर पहुंचे मुख्यमंत्री से क्षेत्र के लोगों को बड़ी विकास घोषणाओं की उम्मीद थी। कार्यक्रम में 272 करोड़ रुपए के 112 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। हालांकि, मुख्यमंत्री इन कार्यों के शिलापटों तक नहीं पहुंच पाए। 5.5 मिनट के भाषण में आगे की घोषणाओं का भरोसा दिलाया देरी के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से करीब 5.5 मिनट का संक्षिप्त भाषण दिया। उन्होंने कहा कि गांधीसागर में होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद क्षेत्र की अन्य घोषणाओं पर विचार किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर कोई बड़ी सौगात नहीं मिलने से कार्यक्रम में मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिली। भाषण के बाद मुख्यमंत्री का काफिला और हेलीकॉप्टर गांधीसागर के लिए रवाना हो गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here