Homeमध्यप्रदेशउद्यानिकी विभाग में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी:आरोपी ने खुद को...

उद्यानिकी विभाग में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी:आरोपी ने खुद को अफसरों का करीबी बताकर 5 युवाओं से 7.75 लाख रुपए ठगे

ग्वालियर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। एक शातिर आरोपी ने खुद को रसूखदार बताकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पांच युवाओं से 7 लाख 75 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने उद्यानिकी विभाग में सरकारी माली की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। ठगी के शिकार युवक गिरवाई थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ मंगलवार देर शाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। आंदोलन के दौरान जाल में फंसे थे पीड़ित
शिकायतकर्ता वर्षा वर्मन (30 वर्ष) निवासी छिंदवाड़ा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में ‘उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग’ (भोपाल) द्वारा माली प्रशिक्षण कार्यक्रम की विज्ञप्ति निकाली गई थी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी जब किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो सभी प्रशिक्षु सरकार के खिलाफ भोपाल और ग्वालियर में आंदोलन कर ज्ञापन सौंप रहे थे। इसी आंदोलन के दौरान ग्वालियर में पीड़ितों की मुलाकात राजू भवानी उर्फ राजकुमार अहिरवार निवासी पटियावाला मोहल्ला, सिकंदर कंपू से हुई। राजू ने रोष जता रहे युवाओं को अपने झांसे में लिया और दावा किया कि उद्यानिकी विभाग के बड़े अफसरों से उसकी सीधी सेटिंग है और वह सबको परमानेंट सरकारी नौकरी दिलवा सकता है। प्रति व्यक्ति मांगे 2.75 लाख रुपए; पत्नी के खाते में ट्रांसफर करवाए पैसे
विश्वास जीतने के बाद राजू भवानी सभी युवाओं को सिकंदर कंपू स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने सरकारी नौकरी के बदले प्रति व्यक्ति 2 लाख 75 हजार रुपए के खर्च की मांग की। मार्च 2025 से शुरू हुए इस लेन-देन के खेल में ठग ने पैसे ऐंठने के लिए अपना फोन-पे नंबर और अपनी पत्नी रोशनी का बैंक अकाउंट दिया। ठग के जाल में फंसे युवाओं की सूची और गंवाई रकम लंबे इंतजार के बाद खुला राज, ठग ने पैसे लौटाने से किया इनकार
लाखों रुपए देने के बाद युवा महीनों तक अपनी जॉइनिंग लेटर का इंतजार करते रहे। जब भी वे राजू भवानी से संपर्क करते, वह नया बहाना बनाकर उन्हें सिर्फ आश्वासन दे देता। काफी समय बीत जाने के बाद जब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी राजू भवानी ने सीधे तौर पर रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें धमकाने लगा। थक-हारकर पीड़ितों ने गिरवाई थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन के रिकॉर्ड खंगाले, जिसमें ठगी की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सीएसपी मनीष यादव ने बताया- उद्यानिकी विभाग में माली की नौकरी लगवाने के नाम पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के बेरोजगार युवाओं से 7.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी वर्षा वर्मन की शिकायत पर आरोपी राजू भवानी उर्फ राजकुमार अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here