Homeमध्यप्रदेशउज्जैन: 84 महादेव मंदिर में शिवलिंग के पास दिखा कोबरा:पंडित ने सर्प...

उज्जैन: 84 महादेव मंदिर में शिवलिंग के पास दिखा कोबरा:पंडित ने सर्प मित्र को बुलाया, सावन में 200 सांपों का रेस्क्यू

उज्जैन के राम जनार्दन मंदिर परिसर स्थित 38वें 84 महादेव कुसुमेश्वर महादेव मंदिर में हरियाली अमावस्या की रात आरती के बाद एक कोबरा सांप दिखाई दिया। मंदिर के पंडित गौरव विश्वनाथ मिश्रा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से सर्पमित्र राहुल को सूचना दी, जिसके बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना हरियाली अमावस्या की रात करीब 8:30 बजे आरती के बाद हुई। पंडित गौरव विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि वे आरती के बाद मंदिर में मोबाइल पर काम कर रहे थे, तभी उनकी नजर हवन कुंड के पास मौजूद कोबरा सांप पर पड़ी। पंडित मिश्रा के अनुसार, उस समय मंदिर के दरवाजे और अलमारियां खुली थीं, जिससे सांप के अंदर जाने की आशंका थी। इसे देखते हुए उन्होंने सांप को सुरक्षित बाहर निकलवाने का निर्णय लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए सर्पमित्र राहुल का नंबर खोजा और उन्हें फोन कर बुलाया। सूचना मिलने पर सर्पमित्र राहुल मौके पर पहुंचे और कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पंडित गौरव ने बताया कि मंदिर में इस तरह सांप दिखाई देने की यह पहली घटना है, हालांकि आसपास के जंगल और प्राकृतिक क्षेत्रों में सांप अक्सर निकलते रहते हैं। घटना के समय मंदिर में अधिक भीड़ नहीं थी। सर्पमित्र राहुल के मुताबिक, सावन में बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण सांपों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि सावन के दौरान उज्जैन जिले में अब तक करीब 200 सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है। देखिए तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here