Homeमध्यप्रदेशउज्जैन के हितेश बीजेपी आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक बने:ओबीसी मोर्चा के...

उज्जैन के हितेश बीजेपी आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक बने:ओबीसी मोर्चा के चार जिलाध्यक्ष और 3 संभागीय कार्यालय मंत्री भी बनाए

मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए आईटी विभाग, संभागीय कार्यालय मंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा में कई पदों पर नियुक्तियां की हैं। आईटी विभाग में उज्जैन के हितेश नागदेव को प्रदेश संयोजक बनाया गया है। भोपाल के गिरजेश तिवारी (आशु) को संगठनात्मक डेटा प्रबंधन एवं तकनीकी नवाचार का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। तीन संभागों के कार्यालय मंत्री नियुक्त किए प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन की ओर से जारी आदेश में ग्वालियर संभाग का कार्यालय मंत्री कोमल पचेया, रीवा संभाग का कार्यालय मंत्री वीरेश पाण्डेय और जबलपुर संभाग का कार्यालय मंत्री राजेश मिश्रा को बनाया गया है। ओबीसी मोर्चा के 4 जिलाध्यक्ष घोषित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने चार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें मऊगंज से आनंद साहू, श्योपुर से श्रीधर गुर्जर, सिवनी से रविशंकर पाल और इंदौर नगर से निखिल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है। एसटी मोर्चा के दो जिला अध्यक्ष नियुक्त अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम ने रीवा जिले का अध्यक्ष सी.एल. रावत और डिंडौरी का अध्यक्ष संदीप टेकाम को नियुक्त किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here