Homeविदेशईरान में खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू:भारतीय धर्मगुरुओं ने श्रद्धांजलि दी, पाकिस्तानी...

ईरान में खामेनेई का अंतिम संस्कार शुरू:भारतीय धर्मगुरुओं ने श्रद्धांजलि दी, पाकिस्तानी आर्मी चीफ भी तेहरान पहुंचे

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है। ईरानी न्यूज एजेंसी इरना के मुताबिक आज शाम से रस्में शुरू होने वाली थीं, लेकिन विदेशी मेहमानों ने पहले ही पहुंचकर उन्हें श्रद्दांजलि देना शुरू कर दिया। तेहरान के मोसल्ला परिसर में अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के ताबूत रखे गए हैं। भारतीय धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच गए हैं। ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा अरेफ तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत कर रहे हैं। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी 7 तस्वीरें… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. अमेरिका-ईरान में अगली वार्ता खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद: दोहा में हुई बातचीत के बाद कतर ने बताया कि दोनों पक्ष पूर्व सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के बाद जल्द अगले दौर की वार्ता करेंगे। 2. UN पहुंचा ईरान-इजराइल विवाद: ईरान ने इजराइल पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को धमकी देने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई। 3. ईरान हाई अलर्ट पर, 2 करोड़ लोगों के पहुंचने का दावा: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले सेना की तैनाती बढ़ी। कार्यक्रम में 30 देशों के प्रतिनिधि और करीब 2 करोड़ लोग शामिल होंगे। 4. होर्मुज पर ईरान की अमेरिका को चेतावनी: ईरान ने कहा है कि होर्मुज हमारा इलाका है, अमेरिकी दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी जहाजों को तय समुद्री मार्ग अपनाने को कहा। 5. ईरान ने IAEA को परमाणु ठिकानों की जांच से रोका: ईरान ने कहा है कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु साइट्स पर IAEA के निरीक्षकों को एंट्री नहीं मिलेगी। ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here