Homeविदेशईरान ने होर्मुज के मुद्दे पर सऊदी-ओमान से बात की:कहा- अमेरिकी हमलों...

ईरान ने होर्मुज के मुद्दे पर सऊदी-ओमान से बात की:कहा- अमेरिकी हमलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ा, मिलकर हालात संभालेंगे

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव को लेकर सऊदी अरब और ओमान से बातचीत की है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है, इसलिए अब मिलकर हालात संभालने की जरूरत है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से अलग-अलग फोन पर बात की। बातचीत में क्षेत्र के ताजा हालात और दोनों देशों के साथ रिश्तों पर चर्चा हुई। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, तीनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और कूटनीतिक कोशिशें तेज करने पर जोर दिया, ताकि इलाके में फिर से स्थिरता लाई जा सके। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. इराक में गैसफील्ड पर हमला, अमेरिकी ड्रोन गिराने का भी दावा: ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि उत्तरी इराक के सबसे बड़े खोर मोर गैसफील्ड पर हमला हुआ है। वहीं एरबिल के पास चार संदिग्ध ईरानी ड्रोन गिरने और पश्चिमी इराक में एक अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया गया है। 2. नेतन्याहू बोले- ट्रम्प से मुलाकात में ईरान होगा सबसे बड़ा मुद्दा: वॉशिंगटन रवाना होने से पहले नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनकी बातचीत का सबसे अहम मुद्दा ईरान होगा। उनका कहना है कि बैठक में इजराइल की सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होगी। 3. ईरान ने अमेरिका से बातचीत की खबरों को खारिज किया: ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि ईरान की ओर से बातचीत की पहल करने के दावे गलत हैं। 4. होर्मुज और बाब-अल-मंदेब बंद हुए तो बढ़ेगी महंगाई: एक्सपटर्स का मानना है कि अगर दोनों अहम समुद्री रास्ते बंद हुए तो तेल की कीमतें बढ़ेंगी, माल ढुलाई महंगी होगी और वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ेगा। 5. अमेरिका-ईरान तनाव घटते ही सस्ता हुआ कच्चा तेल: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष थमने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। हालांकि, बाजार को अब भी तनाव दोबारा बढ़ने की आशंका है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here