Homeमध्यप्रदेशइंदौर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन कल:दानापुर के लिए शाम 6...

इंदौर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन कल:दानापुर के लिए शाम 6 बजे होगी रवाना, उधना-रक्सौल ट्रेन भी चलेगी;रतलाम-नागदा में रहेगा ठहराव

शीतकालीन त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने दो वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर से दानापुर और दूसरी उधना से रक्सौल के बीच संचालित होगी। दोनों ट्रेनें शुक्रवार 20 नवंबर को रवाना होंगी और रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेनों में स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। 1. डॉ. अम्बेडकर नगर-दानापुर स्पेशल (09345) यह ट्रेन शुक्रवार 20 नवंबर को डॉ. अम्बेडकर नगर से शाम 6 बजे रवाना होगी। इंदौर स्टेशन पर शाम 6.30 बजे पहुंचेगी और 6.40 बजे रवाना होगी। इसके बाद फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन और मक्सी होते हुए अगले दिन रात 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा। 2. उधना-रक्सौल स्पेशल (09161) यह ट्रेन शुक्रवार 20 नवंबर को उधना से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। रतलाम स्टेशन पर रात 8.20 बजे पहुंचेगी और 8.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद नागदा होते हुए रविवार को तड़के 2 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, पनियहवा और नरकटियागंज। यात्रा से पहले समय और ठहराव की जानकारी लें रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव और वास्तविक परिचालन स्थिति की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या RailOne ऐप से प्राप्त कर लें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here