Homeमध्यप्रदेशइंदौर समेत MP के 27 जिलों में आज हल्की बारिश:भोपाल, उज्जैन-ग्वालियर में...

इंदौर समेत MP के 27 जिलों में आज हल्की बारिश:भोपाल, उज्जैन-ग्वालियर में बढ़ा रहेगा तापमान; अगले 4 दिन ऐसा ही मौसम

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन बादल और हल्की बारिश का दौर ही रहेगा। कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने इंदौर समेत 27 जिलों में रविवार को बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को जिन जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान है, उनमें भिंड, दतिया, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खरगोन, धार, बड़वानी, झाबुआ और आलीराजपुर शामिल हैं। वहीं, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में पिछले 3 दिन से तेज बारिश नहीं हुई है। इस वजह से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। शनिवार को राज्य में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा रहा। उमस का असर भी बना रहा। प्रदेश में 10 प्रतिशत बारिश ज्यादा प्रदेश में इस बार पूरे जून महीने आंधी-बारिश का दौर रहा। इसके बावजूद कोटे से 30 प्रतिशत पानी कम बरसा। जुलाई के 9 दिन ने यह कोटा न सिर्फ पूरा कर दिया, बल्कि 10 प्रतिशत ज्यादा पानी बरसा दिया। हालांकि, पिछले तीन दिन से बारिश नहीं होने से ओवरऑल आंकड़ा घटकर 8 प्रतिशत पर आ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में औसत 9.4 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 8.7 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 8 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। यह कोटे की 25 प्रतिशत है। जून में कम बारिश, जुलाई से उम्मीदें मौसम विभाग के अनुसार, जून में कम बारिश हुई है लेकिन जुलाई से काफी उम्मीदें हैं। इस महीने पूरे मानसून की एक तिहाई बारिश का ट्रेंड है। जैसे- भोपाल में 39 इंच सामान्य बारिश है तो 14 इंच बारिश जुलाई में होती है। बड़े शहरों में जबलपुर ही ऐसा है, जहां सबसे ज्यादा 17 इंच से ज्यादा बारिश होती है। जुलाई के महीने में ही प्रदेश में कोटे की 40 प्रतिशत तक बारिश होती है। प्रदेश की सामान्य बारिश 37.3 इंच है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जिले की सामान्य बारिश 38 से 39 इंच तक है। 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम जुलाई में MP के 5 बड़े शहरों में ऐसा ट्रेंड इंदौर में 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश का रिकॉर्ड इंदौर में 24 घंटे में 11.5 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जो 27 जुलाई 1913 को हुई थी। 1973 में पूरे महीने 30.5 इंच पानी गिरा था। बारिश के चलते यहां तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। इंदौर में जुलाई महीने की एवरेज बारिश 12 इंच है। पूरे महीने में 13 दिन यहां बारिश होती है। भोपाल में 1986 में हुई थी 41 इंच बारिश भोपाल में जुलाई में खूब बारिश होती है। यहां एक ही महीने में 1031.4 मिमी यानी 41 इंच के करीब बारिश होने का रिकॉर्ड है। यह साल 1986 में हुई थी। 22 जुलाई 1973 को एक ही दिन में 11 इंच बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। भोपाल में जुलाई महीने में एवरेज 15 दिन बारिश होती है यानी हर दूसरे दिन पानी बरसता है। महीने की एवरेज बारिश 367.7 मिमी यानी 14.4 इंच है। बारिश के चलते दिन का तापमान 30 और रात में पारा 25 डिग्री से कम रहता है। जबलपुर में पिछले साल 13 इंच से ज्यादा पानी गिरा जबलपुर में 1930 में करीब 45 इंच पानी बरसा था जबकि 30 जुलाई 1915 को 24 घंटे की सर्वाधिक 13.5 इंच बारिश हुई थी। पिछले साल जुलाई में 13 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। 2013 और 2016 में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। जबलपुर में जुलाई की सामान्य बारिश 17 इंच है। महीने में 15 से 16 दिन पानी बरसता है। ग्वालियर में 6 बार 8 इंच से कम पानी बरसा भोपाल, इंदौर और जबलपुर की तुलना में ग्वालियर में सबसे कम बारिश होती है। पिछले 10 साल में 6 बार ऐसा हुआ, जब 8 इंच से कम पानी गिरा हो जबकि यहां की एवरेज बारिश 9 इंच के करीब है। ग्वालियर में वर्ष 1935 में महीने की सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। तब 623.3 मिमी यानी 24.5 इंच बारिश दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश की बात करें तो 12 जुलाई 2015 को 190.6 मिमी यानी साढ़े 7 इंच पानी बरसा था। ग्वालियर में जुलाई के महीने में एवरेज 11 दिन बारिश होती है। उज्जैन में जमकर होती है बारिश मध्य प्रदेश के अन्य शहरों की तरह उज्जैन में भी जुलाई में जमकर बारिश होती है। कोटे की करीब 40 प्रतिशत बारिश इसी महीने हो जाती है। ये खबर भी पढ़ें… संडे मानसून अपडेट: MP में कोटे की 25% बारिश मध्य प्रदेश में इस साल मानसून 9 दिन की देरी से 24 जून को पहुंचा। इस वजह से जून में बारिश के आंकड़े में 30 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई थी। हालांकि, जुलाई में लगातार नौ दिन तक भारी बारिश का दौर रहा। इससे आंकड़ा प्लस में 8% पर आ गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here