Homeमध्यप्रदेशइंदौर में ‘Walk for a Green Tomorrow’:रीजनल पार्क से शुरू होगी वॉक,...

इंदौर में ‘Walk for a Green Tomorrow’:रीजनल पार्क से शुरू होगी वॉक, प्लास्टिक लाने वालों को मिला पौधा; प्रतिभागियों को मिलेगा ग्रीन वॉरियर मेडल

शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए नगर निगम की ओर से आज ‘Walk for a Green Tomorrow’ का आयोजन किया जाएगा। वॉक सुबह 11 बजे रीजनल पार्क से शुरू होगी। इसमें शहर के नागरिकों के साथ सामाजिक संस्थाओं, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मान के तौर पर ‘ग्रीन वॉरियर मेडल’ और एक पौधा दिया जाएगा। 15 RRR सेंटरों पर चला अभियान नगर निगम ने 20 से 30 अगस्त तक ‘आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा ले जाओ’ अभियान चलाया। शहर के 15 RRR (Reduce, Reuse, Recycle) केंद्रों पर नागरिकों ने घरों और आसपास से एकत्र सिंगल यूज प्लास्टिक जमा कराया। इसके बदले उन्हें अलग-अलग प्रजातियों के पौधे दिए गए। प्लास्टिक के बदले पौधा, अब वॉक से पर्यावरण का संदेश स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल और अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक खुले में फेंकने के बजाय नजदीकी RRR सेंटर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना था। केंद्रों पर जमा प्लास्टिक को अधिकृत एजेंसी के माध्यम से रीसाइक्लिंग या सुरक्षित निपटान के लिए भेजा जाएगा। निगम का कहना है कि अभियान के जरिए स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण का संदेश लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here