इंदौर में JEE की तैयारी कर रहे एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। घर के जिस कमरे में वह पढ़ाई करता था वहां लगे बोर्ड पर उसने ‘SORRY’ लिखा है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि मामला शुक्रवार का है। स्कीम नंबर 78 में रहने वाले तन्मय (18) पिता देवेंद्र यादव ने सुसाइड कर लिया। वह JEE की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक तन्मय मां हेमलता सरकारी टीचर है, जबकि पिता एक कंपनी में जॉब करते हैं। जबकि उसका बड़ा भाई तीन साल से विदेश में नौकरी कर रहा है। टीआई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसे JEE की तैयारी और पढ़ाई की टेंशन थी। संभवत: इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। फंदे पर देखा तो परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी थी। जिसके बाद शव का एमवाय अस्पताल में पीएम करवाया गया था। मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि छात्र के मामा रविंद्र मंडलोई से बात हुई थी कि JEE की तैयारी नहीं हो पाएगी। जिसके बाद उसे समझाया था।
