भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार मंगलवार को पहली बार इंदौर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं का एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रैली एयरपोर्ट से मरी माता चौराहा पहुंचने पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में सांसद गजेंद्र कोठारी को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें तस्वीरें…
