Homeमध्यप्रदेशइंदौर में 2 बच्चे लापता, लड़की ले जाती दिखी, VIDEO:दादा बोले- महिला...

इंदौर में 2 बच्चे लापता, लड़की ले जाती दिखी, VIDEO:दादा बोले- महिला ने वाट्सएप कॉल पर 15 लाख फिरौती मांगी, फिर नंबर बंद

मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार शाम दो बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। दोनों बच्चे तिरुपति गार्डन के पास खेल रहे थे। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक नाबालिग लड़की उन्हें अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रही है। लापता बच्चों की पहचान नैतिक और सम्राट के रूप में हुई है। दोनों पास के ही इलाके के रहने वाले हैं। बच्चों के दादा पूनमचंद जयदेव ने बताया कि उन्हें एक महिला ने वीडियो कॉल के जरिए 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। कहा कि 15 लाख रुपए दो और दोनों बच्चों को ले जाओ। इसके बाद वह नंबर बंद हो गया। सूचना मिलते ही टीआई सुरेंद्र रघुवंशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पलासिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दादी देखने पहुंची तो बच्चे नहीं मिले सीसीटीवी फुटेज में 15-16 साल की एक सांवली लड़की, जींस पहने हुए, दोनों बच्चों को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। बच्चे के दादा ने बताया कि वह उन्हें रामभक्त नगर की तरफ ले गई, जहां से आगे कार में बैठाकर ले जाने की आशंका है। बच्चे शाम करीब 6 बजे तिरुपति गार्डन में क्रिकेट खेल रहे थे। जब दादी उन्हें देखने पहुंचीं, तो दोनों वहां नहीं मिले। नैतिक के पिता जूस का ठेला लगाते हैं, जबकि सम्राट के पिता ढोलक बजाते हैं। महिला ने वीडियो कॉल में बच्चों को दिखाया स्थानीय निवासी अशोक मेहता के अनुसार घटना शाम करीब 7 बजे की है। दो बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उन्होंने बच्चों को ‘कुंकुम कलेक्शन’ परिवार से जुड़ा बताया। उन्होंने बताया कि अपहरण में एक महिला शामिल है, जिसने वीडियो कॉल किया। कॉल के दौरान बच्चों को दिखाया गया और वे सुरक्षित दिखाई दे रहे थे। मेहता के मुताबिक, महिला ने 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। अशोक मेहता ने बताया कि पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। सभी थानों की फोर्स लगाई गई है और शहर के अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here