Homeमध्यप्रदेशइंदौर में हाईड्रेंट और ओवरहेड टैंक पर लगेंगे सीसीटीवी:अवैध टैंकरों के भरने...

इंदौर में हाईड्रेंट और ओवरहेड टैंक पर लगेंगे सीसीटीवी:अवैध टैंकरों के भरने पर लगेगी रोक, बनेगा सिस्टम

इंदौर में ओवरहेड टैंक और हाईड्रेंट अब सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इससे मुख्य रूप से अवैध रूप से टैंकर भरने पर रोक लगेगी और जनता को सीधे निशुल्क पानी मिल सकेगा। दरअसल, शहर में जल संकट के बीच भी हाईड्रेंट से अवैध रूप से पानी के टैंकर भरे जा रहे थे, इसकी शिकायत भी निगम तक पहुंच रही थी। जानकारी मिलने पर निगम द्वारा कई टैंकर को पकड़ा भी गया और संबंधित एजेंसी पर पेनाल्टी भी लगाई गई। अब अवैध रूप से टैंकर ना भर सके इसके लिए नगर निगम ठोस कदम उठा रहा है। जनकार्य प्रभारी व एमआईसी मेंबर अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि शहर में जितने हाईड्रेंट और ओवरहेड टैंक है उन सभी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये सभी टैंक और हाईड्रेंट सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद इसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगने से जो लगातार शिकायतें मिल रही थी कि अवैध रूप से टैंकर भरा रहे है, उनकी जानकारी मिल सकेगी और उस पर रोक लगाई जाएगी, ताकि जनता तक सीधे निशुल्क पानी मिल सके। सभी टंकियों पर लगेंगे सीसीटीवी उन्होंने बताया सभी 160 टंकियों पर ये सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पर नजर रखने के लिए जो मूसाखेड़ी में नर्मदा का स्कॉडा बना है, वहीं से ही इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here