Homeमध्यप्रदेशइंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का समापन:महाराज-11 ने लिजेंड्स 11 को हराया,...

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का समापन:महाराज-11 ने लिजेंड्स 11 को हराया, राजस्थान रणबांकुरे बने एसपीएल चैंपियन

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में चल रही सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन-1 में रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राजस्थान रणबांकुरे की टीम ने मध्यप्रदेश को हराकर एसपीएल का खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी के सामने राजस्थान की टीम ने 74 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में एमपी की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। इससे पहले समापन पर संतों और क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच फ्रेंडली मैच भी खेला गया। 5-5 ओवरों के मैच में महाराज 11 ने लिजेंड्स 11 को हरा दिया। टॉस लिजेंड्स 11 ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए लीजेंड्स इलेवन की टीम ने महाराज इलेवन को 90 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी महाराज-11 की टीम ने आखिरी ओवर में यह मैच जीत लिया। देवकीनंदन ठाकुर ने मैच में अर्धशतक जमाया। मैच से पहले देवकीनंदन महाराज ने कहा कि मैं यहां तीन दिन से मैच देख रहा हूं। ये जो अभी आए हैं ना खिलाड़ी इनको तो पता ही नहीं है यहां क्या हो रहा है। तो हम प्रयास करेंगे इनको कम से कम रन पर रोकें। ्जीरत किसी की भी हो मैं तो हमेशा कह रहा हूं सनातन की जीत है और आज हम लोगों के लिए अच्छी बात है, जो बच्चे गांव, गली, कस्बे में रहते हैं उनको ऐसे क्रिकेटर जो चैंपियन हैं। देखिए महाराज-11 और लीजेंड्स-11 के बीच मैच की तस्वीरें… आठ टीमों के बीच खेले गए टी-10 मुकाबले तीन से चार दिन तक चले इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले टी-10 टेनिस क्रिकेट फॉर्मेट में खेले गए। लीग का आयोजन देवकीनंदन ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here