Homeमध्यप्रदेशइंदौर में राहुल गांधी, बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान:13 रास्तों पर भारी वाहन...

इंदौर में राहुल गांधी, बदला रहेगा ट्रैफिक प्लान:13 रास्तों पर भारी वाहन बैन; फोर व्हीलर के लिए 5 रास्ते नो-व्हीकल जोन

इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शहर में करीब 7 घंटे रहेंगे। दोपहर करीब 1.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से रेडिसन होटल तक पांच जगह उनका स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां की हैं। वहीं, पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए डायवर्शन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगी। जरूरत और ट्रैफिक दबाव के अनुसार इसमें बदलाव किया जा सकता है। एयरपोर्ट से रेडिसन तक 5 जगह स्वागत
शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे के मुताबिक, एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद लवकुश चौराहा, एमआर-10 चौराहा, विजय नगर चौराहा और रेडिसन के समीप राहुल गांधी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे रेडिसन होटल पहुंचेंगे। राहुल गांधी शाम करीब 5 बजे भारत जोड़े मैदान (रीजनल पार्क के सामने) स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। वे यहां करीब साढ़े तीन घंटे रहेंगे। हालांकि मंच पर मौजूद रहने का समय करीब एक घंटे का रहेगा। इसके बाद रात 9 बजे वे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पुलिस की लोगों से अपील पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करने और परिवर्तित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। भीड़ और अनावश्यक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में वाहन लाने से बचने को कहा गया है। जरूरत के अनुसार पीक-एंड-ड्रॉप और किराये के दोपहिया वाहनों का उपयोग करने की सलाह भी दी गई है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य अति-आवश्यक सेवाओं के वाहनों पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here