कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर करीब 2:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे रेडिसन होटल जाएंगे, जहां करीब दो घंटे रुकने के बाद रीजनल पार्क के सामने आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रास्ते में कोई मंच नहीं लगाया जाएगा। कांग्रेस ने इस बार स्वागत और आयोजन की तैयारियां मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ही केंद्रित की हैं। सबसे पहले देखिए राहुल के की जा रही तैयारियों की तस्वीरें… रीजनल पार्क के सामने तैयार हुआ बड़ा डोम राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने मैदान में बड़ा डोम तैयार किया गया है। इसमें मंच के साथ छात्रों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस के मुताबिक यहां राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे और शिक्षा, रोजगार सहित युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। एयरपोर्ट से होटल और फिर कार्यक्रम स्थल राहुल गांधी दोपहर 2:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उनका काफिला रेडिसन होटल जाएगा। करीब दो घंटे होटल में रुकने के बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट-होटल और होटल-कार्यक्रम स्थल रूट पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। रास्ते में नहीं होंगे स्वागत मंच बड़े नेताओं के दौरे में आमतौर पर रास्ते में जगह-जगह स्वागत मंच लगाए जाते हैं, लेकिन राहुल गांधी के दौरे में ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट पर मंच लगाने के बजाय मुख्य आयोजन स्थल पर ही व्यवस्थाएं रखने का फैसला किया है। इससे रूट पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में भी मदद मिलेगी। अलग स्टाइल में प्रचार कांग्रेस राहुल के कार्यक्रम के लिए जेन जी स्टाइल में अलग तरीके से प्रचार कर रही है। नुक्कड़ नाटक से लेकर गाने-बजाने शामिल किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर अंतिम तैयारियां रीजनल पार्क के सामने मैदान की अनुमति प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां तैयारियां तेज की गई थीं। अब डोम तैयार हो चुका है और मंच, बैठक व्यवस्था सहित अन्य इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… जेन-जी स्टाइल में ‘छात्रों की गूंज’ का प्रचार इंदौर में राहुल गांधी के 19 सितंबर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने प्रचार का तरीका बदल दिया है। इस बार न ढोल-नगाड़े हैं, न नेताओं के स्वागत में हार-फूल और बड़े मंच। कांग्रेस नेता जींस-टीशर्ट पहनकर युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं। कहीं गिटार पर गाने हो रहे हैं, कहीं डांस और नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों से संवाद किया जा रहा है। इसी माहौल के बीच युवाओं को 19 सितंबर के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें
