Homeमध्यप्रदेशइंदौर में राशन की कालाबाजारी, 2 संदिग्ध पकड़ाए:गेहूं-चावल और तौल कांटा बरामद;...

इंदौर में राशन की कालाबाजारी, 2 संदिग्ध पकड़ाए:गेहूं-चावल और तौल कांटा बरामद; पूछताछ में तीन नाम सामने आए

इंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ पालदा-चितावद क्षेत्र में कार्रवाई का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने दो संदिग्धों को सरकारी राशन की खरीद-फरोख्त करते हुए पकड़ा। मौके से करीब दो कट्टे गेहूं, दो कट्टे चावल, एक काइनेटिक होंडा वाहन और तौल कांटा मिलने की बात सामने आई है। पकड़े गए दोनों संदिग्धों की पहचान शादाब और मोईन के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पार्षद मनीष शर्मा पहुंचे। इसके बाद दोनों संदिग्धों को भंवरकुआं थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। अब पुलिस और खाद्य विभाग यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामद राशन कहां से आया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। पूछताछ में तीन नाम सामने आने का दावा
पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने तीन लोगों के नाम बताए है, जिनसे वह गेहूं-चावल खरीदते हैं। इनमें जिंसी क्षेत्र के खलील, जूना रिसाला के आरिफ मॉडल और रामबली नगर के रामजी गुप्ता के नाम सामने आए है। पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है। 52 कार्रवाई का दावा
मौके पर पहुंचे महापौर परिषद सदस्य एवं पार्षद मनीष शर्मा ने सरकारी राशन की कालाबाजारी के खिलाफ अब तक 52 कार्रवाई करवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को मिलने वाला राशन किसी भी स्थिति में बाजार में नहीं पहुंचना चाहिए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here