Homeमध्यप्रदेशइंदौर में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप,...

इंदौर में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के मंच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित मालवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। रजत जयंती वर्ष में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मालवा उत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता का मंच है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव आज अपनी रजत जयंती मना रहा है और इसके प्रणेता सांसद शंकर लालवानी हैं। सीएम ने कहा कि अलग-अलग राज्यों से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विविधता और आत्मीयता को मजबूत कर रहे हैं। भांगड़ा, गरबा और अन्य लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने ऐसा वातावरण बना दिया मानो स्वर्गलोक धरती पर उतर आया हो। 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा सीएम ने कहा कि मालवा की धरती माल और धमाल दोनों की पहचान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक संस्कृति मंच के रजत जयंती वर्ष के आयोजन की सराहना करते हुए संस्था को 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छोटे कलाकारों, हस्तशिल्पियों, दुकानदारों, ठेले एवं झूला संचालकों सहित अनेक लोगों के रोजगार और अर्थतंत्र को भी मजबूती देते हैं। सीएम इससे पूर्व मराठी समाज द्वारा आयोजित मैंगो जत्रा कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे, जहां रत्नागिरी के प्रसिद्ध हापुस आम आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों आयोजनों को सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक बताया। पारंपरिक रूप से स्वागत किया कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोक नृत्य दलों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गरबा, भांगड़ा, बधाई सहित विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। उत्सव में विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, कलाकृतियों एवं मालवा सहित अन्य क्षेत्रों के लजीज व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here