Homeमध्यप्रदेशइंदौर में पानी भरने के विवाद में युवक की हत्या:ढाबे पर शराब...

इंदौर में पानी भरने के विवाद में युवक की हत्या:ढाबे पर शराब पिलाकर 4 आरोपियों ने चाकू मारा; परिजनों ने की मकान तोड़ने की मांग

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार रात की है। आरोपियों ने युवक को ढाबे पर बुलाकर शराब पिलाई और फिर उस पर हमला कर दिया। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम एमवाय अस्पताल में किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चिंताराम (26) पिता रणजीत सिंह राठौर, निवासी रविदास नगर के रूप में हुई है। परिजन राजू पंवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर के बाहर सरकारी नल से पानी भर रहा था, तभी इलाके के कुलदीप, पंकज, मयूर और मोहित से उसका विवाद हो गया। नल से पानी भरने को लेकर झगड़ा आरोपियों का कहना था कि वे उसी नल से मोटर के जरिए पानी भरेंगे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और झगड़ा हो गया। परिजनों के मुताबिक, चारों आरोपी पहले भी पानी को लेकर विवाद करते थे और इलाके में दबंगई दिखाते थे। रास्ते में घेरकर की मारपीट शुक्रवार सुबह हुए विवाद के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन जब चिंताराम घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसके साथ इस तरह की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन उसने कभी शिकायत नहीं की। ढाबे पर शराब पीलाकर की हत्या शुक्रवार रात चिंताराम राजा ढाबे पर पहुंचा, जहां चारों आरोपी भी आ गए। उन्होंने सुलह का बहाना बनाकर उसे अपने साथ बैठाया और शराब पिलाई। इसके बाद आरोपियों ने उसके सीने में दिल के पास चाकू से दो वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी की मां अस्पताल छोड़कर गई घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी मोहित की मां मौके पर पहुंची और घायल चिंताराम को देवास नाका क्षेत्र के एक अस्पताल के बाहर छोड़कर चली गई। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। पुलिस ने चारों आरोपियों को राउंडअप कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी धमकी देते थे और अब उनके मकान तोड़ने की मांग की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here