Homeमध्यप्रदेशइंदौर में छात्र ने खुद को गोली मारी:सुसाइड के पहले परिवार के...

इंदौर में छात्र ने खुद को गोली मारी:सुसाइड के पहले परिवार के लोगों से की वीडियो कॉल पर बात, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी किया

इंदौर में बी.फॉर्मा के एक छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कुछ ही मिनट पहले उसने परिवार के लोगों के साथ वीडियो कॉल पर बात भी की। सब्जी लेने गए पिता का कॉल आने पर सब्जी के लिए 75 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी किया, जिसके बाद उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पास के कैमरे में बैठे उसके रूममेट्स मौके पर पहुंचे तो वह तड़प रहा था, उसे देखकर वे भी घबरा गए। उन्होंने तुरंत युवक के पिता को कॉल किया, वे वापस रूम पर आए, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र ने किस वजह से सुसाइड किया ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। एमआईजी टीआई सी.बी.सिंह ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 6.40 बजे की है। नेहरू नगर में सौरभ (19) पिता धर्मराज पटेल निवासी मैहर अपने तीन दोस्त नीरज पटेल, नयन पटेल और रवि पटेल के साथ पिछले एक साल से जयसिंह राठौर के यहां किराए पर रह रहा था। वह मकान की दूसरी मंजिल पर दो कमरों के मकान में रहता था। बीते 15-20 दिन पहले ही मृतक के पिता भी इंदौर आ गए थे और उसके साथ ही रहने लगे थे। वह एक ज्वेलर्स के यहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। उनकी नाइट ड्यूटी रहती थी। शनिवार शाम को वे सोकर उठे और 6.30 सब्जी के लिए बाजार चले गए। वहीं मृतक का एक दोस्त बाहर गया हुआ था, जबकि दो दोस्त दूसरे कमरे में मैच देख रहे थे। वीडियो कॉल पर की परिवार के लोगों से बात
घटना के पहले सौरभ अपने परिवार के लोगों से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इस दौरान वह कमरे में अकेला था। वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान उसके पिता का कॉल आया और उन्होंने सब्जी के लिए 75 रुपए ट्रांसफर करने का कहा। पिता के कॉल के बाद उसने सब्जी के लिए 75 रुपए का ट्रांजेक्शन भी किया। इसके बाद उसने पिता की बंदूक से खुद को सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में बैठे उसके साथी वहां पहुंचे तो सौरभ उन्हें छटपटाता मिला। उन्होंने पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। वे पहुंचे मगर सौरभ की जान चली गई थी। वह खंडवा रोड स्थित बीएम कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। लड़की से बात करने की बात आई सामने
टीआई ने बताया कि वह किसी लड़की से भी बात करता था। हालांकि उसने सुसाइड क्यों किया इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इधर, सौरभ के साथ रहने वाले नयन ने बताया कि वह कुछ महीने पहले किसी लड़की से बात करता था, लेकिन अभी वह बात नहीं करता था। इधर, घटना के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में JEE के छात्र ने किया सुसाइड इंदौर में JEE की तैयारी कर रहे एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। घर के जिस कमरे में वह पढ़ाई करता था वहां लगे बोर्ड पर उसने ‘SORRY’ लिखा है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने बताया कि मामला शुक्रवार का है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here