Homeमध्यप्रदेशइंदौर में घर के फ्रीजर से 168 किलो पनीर-घी जब्त:खाद्य सुरक्षा टीम...

इंदौर में घर के फ्रीजर से 168 किलो पनीर-घी जब्त:खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, घटिया गुणवत्ता की आशंका, रिपोर्ट आने तक जब्त रहेगा माल

इंदौर में एक घर से शुक्रवार को करीब 168 किलो पनीर और घी जब्त किया गया है। इसमें करीब 124 किलो पनीर और 44 किलो घी शामिल है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने की आशंका के चलते दोनों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। जब्त खाद्य पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त टीम ने विनोबा नगर पत्रकार चौराहा के पास स्थित अंकित मेवाड़ा के निवास का औचक निरीक्षण किया। विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम रसुलपुरा, जिला सीहोर निवासी अंकित मेवाड़ा बाहर से निम्न गुणवत्ता का पनीर और घी मंगाकर इंदौर में सप्लाय कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान अंकित मेवाड़ा मौके पर मौजूद मिले। टीम ने घर में रखे फ्रीजर की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में पनीर और घी रखा मिला। शहर में घूम-घूमकर बेचने की बात सामने आई पूछताछ में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार बताया गया कि पनीर और घी को इंदौर शहर में घूम-घूमकर बेचा जाता था। गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण टीम ने पनीर और घी के एक-एक सैंपल जांच के लिए लिए। जांच रिपोर्ट आने तक मौके से मिले 124 किलो पनीर और 44 किलो घी, यानी कुल करीब 168 किलो खाद्य पदार्थ को जब्त कर लिया गया। रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई दोनों सैंपलों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक या नियमों के विपरीत पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा है कि बाहर से घटिया गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ लाकर इंदौर में बेचने या सप्लाई करने वालों पर निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here