इंदौर के तिरुपति गार्डन के पास गुरुवार रात दो बच्चे लापता हो गए। दोनों यहां खेल रहे थे। परिजनों ने एक महिला पर ले जाने को लेकर शंका जाहिर की है। इधर, सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बच्चों की तलाश की जा रही है। सूत्रो के मुताबिक 20 लाख की फिरौती मांगने का वॉटसएप कॉल परिवार के पास आया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस उक्त नंबर की जानकारी निकाल रही है। मोबाइल नंबर फिलहाल बंद है। आसपास के ओर सीसीटीवी फुटेज के साथ मोबाइल डाटा की पुलिस जांच कर रही है। पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लापता बच्चे नैतिक ओर सम्राट हैं। दोनों इलाके में रहते हैं। बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब 8 बजे दोनों यहां गार्डन के पास खेल रहे थे। इस दौरान वह लापता हो गए। आसपास के लोगों ने यह शंका फैलाई की कोई महिला उन्हें साथ लेकर गई है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद टीआई सुरेन्द्र रघुवंशी और अन्य पुलिसकर्मी बच्चों की तलाश मे लगे हैं। नैतिक के पिता जूस का ठेला लगाते हैं। जबकि सम्राट के पिता ढोलक बजाते हैं। देखिए बच्चों को ले जाते हुए दिखी महिला…
