इंदौर में नशे के सौदागर चेतन नाथ की लिंक तलाशने के लिए पुलिस प्रतापगढ़ जाएगी। दबिश के दौरान मौके से फरार हुए इसकी साथी की भी तलाश में भी टीम लगी हुई है। हालांकि, नशे का यह सौदागर इतना शातिर है कि कैमरे के सामने कुछ नहीं बोलता है। पुलिस को भी जानकारी निकालने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाने पड़ रहे हैं। दरअसल, सोमवार को द्वारकापुरी पुलिस ने चेतन नाथ को बैक ट्रेकिंग कर पकड़ा था। पुलिस ने पिछले दिनों लकी नाथ को पकड़ा था। जिससे मिली जानकारी के बाद पुलिस चेतन नाथ तक पहुंची थी। चेतन के कमरे की तलाशी में पुलिस को 19 लाख रुपए नकद, नोट गिनने की मशीन, 270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा मिला था। चेतन 2 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस को ये जानकारी मिली थी यह अपना कारोबार चलाने के दौरान सप्लायर और सप्लाई करने वालों से सोशल मीडिया के माध्यम से वाइस कॉल पर बात करता था। पुलिस को उसके मोबाइल से कॉन्टैक्ट नंबर भी नहीं मिले हैं। इधर, पुलिस को टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर प्रतापगढ़ की लिंक निकाल रही है। प्रतापगढ़ से लेकर आता था नशे का सामान द्वारकापुरी टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है कि वह नशे का सामान प्रतापगढ़ से लेकर आता था। इसकी प्रतापगढ़ की लिंक निकाली जा रही है, जल्द ही एक टीम प्रतापगढ़ भी जाएगी। बताया जा रहा है कि टीम वहां के सप्लायर को भी ट्रेस करेगी। कैमरे में कुछ नहीं बोलता टीआई ने बताया कि चेतन नाथ काफी शातिर है। वह कैमरे के सामने कुछ नहीं बोलता है। वह काफी समय जेल में रहा है और शातिर है। उससे जानकारी निकलवाने के लिए पुलिस भी अलग-अलग तरीके अपना रही है। फरार साथी की भी तलाश पुलिस ने जब दबिश दी थी तब चेतन नाथ के साथ उसका त्यागी नाम का साथी भी था, जो मौके से फरार हो गया था। वह भी इंदौर का ही है। उसकी तलाश में भी पुलिस टीम लगी है। बताया जा रहा है कि उसके शहर के आसपास ही होने के बारे में पता चला है। टीम उसके बारे में पता लगाने में लगी है। यह खबर भी पढ़ें…
