हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में गंजालेश्वरआश्रम से पांच गोवंशीय पशुओं को चुराकर रेलवे ट्रैक पर बांध दिया गया। घटना शनिवार रात की है। ट्रेन की चपेट में आने से सभी मवेशियों की मौत हो गई। रविवार सुबह छिदगांव मेल में ट्रैक के पास गायों के शव मिले। टिमरनी थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि अज्ञात चोरों ने मवेशियों को चुराने के बाद उन्हें रस्सी से रेलवे ट्रैक पर बांध दिया था, जिसके कारण वे ट्रेन की चपेट में आ गए। बजरंग दल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
मवेशियों की मौत के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर टिमरनी थाना टीआई मुकेश गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।
