Homeछत्तीसगढ़आवारा कुत्ते का आतंक,कुछ घंटों में 13 लोगों को काटा:सारंगढ़ जिला अस्पताल...

आवारा कुत्ते का आतंक,कुछ घंटों में 13 लोगों को काटा:सारंगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती, महिला-बच्चे, बुजुर्ग और युवा हुए शिकार, CCTV वीडियो भी आया

सारंगढ़ शहर में एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि कुछ ही घंटों के भीतर कुत्ते ने महिला, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं समेत 13 लोगों को काटकर घायल कर दिया। कुत्ते के हमले में घायल सभी 13 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के कुत्ते के काटने के बाद जिला अस्पताल में भी हलचल की स्थिति बन गई। अलग-अलग उम्र के लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद शहरवासियों में कुत्ते को लेकर चिंता बढ़ गई है। देखिये यह तस्वीरें राह चलते लोगों को दौड़ाकर कर रहा हमला स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ही कुत्ता शहर के अलग-अलग इलाकों में राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है। इसके चलते सड़क पर आने-जाने वाले लोगों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अकेले राहगीरों में डर बना हुआ है। कुत्ते के हमले से जुड़े CCTV कैमरे के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें कुत्ते को राहगीरों के पीछे दौड़ते और उन पर हमला करते देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। इन इलाकों में हमले की खबर स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुत्ते के हमले की घटनाएं सारंगढ़ के गढ़ चौक, कुटेला, देवरपारा और बाजार चौक समेत कई इलाकों से सामने आ रही हैं। इन क्षेत्रों में लोग अब सड़क पर निकलते समय विशेष सावधानी बरत रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि अगर कुत्ते को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो वह और लोगों को अपना शिकार बना सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है। प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने की मांग घटना के बाद शहरवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से आवारा कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए तत्काल कार्रवाई जरूरी है, ताकि शहर में राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ……………….. इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए कांकेर में भालुओं का खूनी तांडव:2 बच्चों को बचाने भालू से भिड़ गए भाई-बहन दोनों की मौत; 5 घंटे शवों को चीरता रहा भालू जिला मुख्यालय से सटे ग्राम लारगांव मरकाटोला में बुधवार सुबह 11 बजे एक मादा भालू ने दिन-दहाड़े ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा। भालू के हमले में सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंची एक अन्य बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद भालू घंटों शवों के पास ही डटा रहा। वह उन्हें चीरता-फाड़ता रहा। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब 5 घंटे बाद रायपुर से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने ट्रैंक्विलाइजर गन से भालू को बेहोश किया। तब जाकर शवों को उठाया जा सका। एक अन्य घटना में नरहरपुर वन परिक्षेत्र के सिहारीनाला में देवबली राम ध्रुव नामक व्यक्ति को एक अन्य भालू ने मार डाला। ….पढ़िए पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here