Homeमध्यप्रदेशआम तोड़ने पर महिला की खेत में पिटाई, VIDEO:लकड़ी-पत्थरों से पीटा, अस्पताल...

आम तोड़ने पर महिला की खेत में पिटाई, VIDEO:लकड़ी-पत्थरों से पीटा, अस्पताल में भर्ती; 4 आरोपियों पर केस

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में आम तोड़ने के विवाद में एक महिला को खेत में पीटा गया। मारपीट का वीडियो आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित महिला मीना कुशवाहा अपने पति के साथ खेत पर गई थीं। इसी दौरान खेत में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने महिला पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी पीड़िता मीना कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि कुलदीप पाण्डेय, धर्मेंद्र पाण्डेय, पुष्पेंद्र पाण्डेय और मंजीत पाण्डेय ने उनके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ-पैर लकड़ी और पत्थरों से भी हमला किया, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिंहपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की मामले की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेंद्र मोहन दुबे ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here