छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को एक बच्चे की मां को आपत्तिजनक हालत में युवक के साथ देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है, जबकि पति मजदूरी के लिए बाहर जाता है। कभी-कभी बच्चे को भी साथ ले जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिला की हरकतों से बस्ती का माहौल लगातार खराब हो रहा है और उसके बिहेवियर से उसका पति भी परेशान है। वहीं, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी का कहना है कि मामले में बस्ती के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोग बोले- अक्सर आता था युवक गुरुवार को बाइक सवार युवक महिला के घर पहुंचा। कुछ देर बाद एक शख्स मोबाइल का कैमरा चालू कर महिला के घर की ओर बढ़ा। इस दौरान कमरे में महिला और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद बाकी स्थानीय लोग हंगामा मचाते हुए मौके पहुंचे, जिसके बाद युवक फरार हो गया। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट का आरोप लोगों का कहना है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था। विरोध करने पर महिला गाली-गलौज, मारपीट पर उतर आती है। इसी कारण बस्ती के लोग उसे यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इलाके में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे। वहीं, इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग लोगों ने पुलिस से मांग की है कि फरार युवक, महिला दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। पुलिस ने मौके से फरार युवक की बाइक बरामद की है। नंबर के आधार पर युवक की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कॉलेज छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया शिक्षक,VIDEO:कार में थे दोनों, युवकों ने लड़की से की बदसलूकी; वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कॉलेज की एक छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। दोनों जंगल किनारे कार में सवार थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
