Homeछत्तीसगढ़आज से थमेगी आंधी-बारिश, फिर तपाएगी गर्मी:3 दिनों में 4 डिग्री तक...

आज से थमेगी आंधी-बारिश, फिर तपाएगी गर्मी:3 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा; राजनांदगांव 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म

आज से प्रदेश में आंधी-तूफान और गरज-चमक की गतिविधियों में कमी आने लगेगी, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना बरकरार है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अंधड़ चली है। अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजनांदगांव 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म और अंबिकापुर 18.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, अब गर्मी के दोबारा रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। बारिश की ये तस्वीरें देखिए… रायपुर का मौसम आज बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here