Homeमध्यप्रदेशअशोकनगर के चंदेरी में हादसा:पहले एक भाई कुएं में गिरा, बचाने में...

अशोकनगर के चंदेरी में हादसा:पहले एक भाई कुएं में गिरा, बचाने में तीन और फिसले; 4 सगे भाइयों की डूबने से मौत

अशोकनगर के चंदेरी के विक्रमपुर गांव में सोमवार को खेत में खेलने निकले चार सगे भाइयों की बिना मुंडेर के पुराने कुएं में डूबने से मौत हो गई। पहले एक भाई कुएं में गिरा और उसे बचाने की कोशिश में तीनों भाई भी फिसलकर कुएं में गिर गए। सुनसान जगह होने से किसी को हादसे की जानकारी नहीं लगी। दोपहर में परिजन बच्चों को तलाशते हुए खेत पहुंचे तो कुएं में चारों के शव मिले। मरने वालों में देव, त्रिवेद, महादेव और प्रियांशु है। बलवीर कुशवाह के खेत में पुराना कुआं है, जिसमें करीब 5-6 फीट पानी था। बच्चों के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। कुएं में एक बच्चे का शव दिखाई दिया। उसे बाहर निकालने के बाद तीन और शव मिले। हादसे के समय मां मायके, पिता मजदूरी पर
बच्चों के पिता मजदूरी के लिए गए थे और मां रिश्तेदार के निधन के कारण मायके गई थीं। घर पर चारों बच्चे थे। सूचना पर तहसीलदार दिलीप दरोगा और थाना प्रभारी प्रशांत यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। चारों शव चंदेरी सिविल अस्पताल भेजे गए, जहां पोस्टमार्टम हुआ। खेत के बराबर था कुआं… कुएं पर मुंडेर नहीं है। यह खेत के बराबर में होने से दूर से कुएं जैसा दिखाई भी नहीं देता। इसी से बच्चे हादसे का शिकार हुए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here