Homeदेशअलायंस एयर फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग:प्रयागराज से आ रहा था...

अलायंस एयर फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग:प्रयागराज से आ रहा था विमान, इंजन में आई खराबी; 40 यात्री सवार थे

अलायंस एयर के एक विमान का इंजन खराब होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में 40 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर सवार थे। प्लेन प्रयागराज से दिल्ली आ रहा था। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान ने आपातकालीन लैंडिंग इसलिए की, क्योंकि उसका एक इंजन काम नहीं कर रहा था। विमान दोपहर करीब 2.15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। दिल्ली पहुंचने से पहले मांगी इमरजेंसी लैंडिंग एलायंस एयर के प्रवक्ता ने बताया कि बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली रूट पर चलने वाला यह ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान ATR 72-600 था। दिल्ली पहुंचने के दौरान बाएं इंजन में ऑयल प्रेशर कम होने के कारण पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। हालांकि, फ्लाइट क्रू ने कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की थी। इसके बाद विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। कल इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें… ——————— ये खबरें भी पढ़ें… बिलासपुर विमान हादसा, टायर फटने से 3 पहिए लॉक हुए, केबिन में फैली जलने की गंध छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया, वरना खेत की ओर जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here