Homeविदेशअमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय महिला की हत्या:शादी से इनकार करने पर...

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय महिला की हत्या:शादी से इनकार करने पर 16 साल छोटे लड़के ने गोली मारी, सुसाइड किया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 साल की शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मंगलवार को सैक्रामेंटो में एक रेस्टोरेंट के बाहर शालिनी का पीछा किया और फिर उसे गोली मार दी। आरोपी की पहचान 22 साल के रोहित के रूप में हुई। पुलिस ने उसे घेर लिया था। इसी दौरान रोहित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शालिनी की मां सुदेश कुमारी के मुताबिक, रोहित करीब एक साल से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। वह शालिनी से शादी करना चाहता था, लेकिन शालिनी ने उम्र में काफी अंतर होने की वजह से शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद रोहित नाराज हो गया था। भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही पुलिस के मुताबिक, शालिनी आर्डन आर्केड इलाके के एक शॉपिंग प्लाजा में काम करती थी। काम पर जाते समय रोहित ने उसका पीछा किया। उसने शालिनी को एक रेस्टोरेंट के बाहर रोक लिया। शालिनी जान बचाने के लिए वहां से भागी, लेकिन रोहित ने उसका पीछा किया और उस पर कई गोलियां चला दीं। लोगों ने पुलिस को रोहित की गाड़ी के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने कुछ ही देर में गाड़ी की लोकेशन पता कर ली। गाड़ी ईस्टबाउंड हाईवे 50 पर मिली। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो रोहित ने अचानक गाड़ी रोक दी। पुलिस जब गाड़ी के पास पहुंची तो रोहित ड्राइवर सीट पर खून से लथपथ पड़ा था। उसने खुद को गोली मार ली थी। जनवरी से कर रहा था पीछा स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, रोहित जनवरी 2026 से शालिनी का पीछा कर रहा था। कई बार वह मदद करने के बहाने शालिनी की कार के टायरों की हवा निकाल देता था। वह काम पर जाते समय उसका पीछा करता था। एक बार उसने शालिनी के अपार्टमेंट की चाबी की कॉपी हासिल कर ली थी। इसके बाद वह हर कभी उसके घर में घुस जाता था। शालिनी ने मई में रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कोर्ट ने रोहित को चेतावानी भी दी थी। इसके बावजूद, उसने शालिनी का पीछा नहीं छोड़ा था। अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहा था
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, रोहित बिना वैध दस्तावेजों के अमेरिका में रह रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि 2023 में एरिजोना के रास्ते अमेरिका में दाखिल होने के बाद उसे अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद बाइडन प्रशासन के दौरान उसे रिहा कर दिया गया था। हालांकि, उसके इमिग्रेशन से जुड़ी सटीक जानकारी साफ नहीं हो पाई है। —————- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी की हत्या:19 साल की बेटी के सामने लुटेरे ने पिता को गोली मारी
अमेरिका में भारतीय मूल के कारोबारी सुरेश पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना 20 अगस्त को टेनेसी राज्य के जैक्सनविले शहर में हुई। फायरिंग के समय सुरेश पटेल की 19 साल की बेटी भी दुकान में मौजूद थी। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here