Homeमध्यप्रदेशअब तक कई को ठगा:रेलवे में जॉब के नाम पर ठगी, रिपोर्टर...

अब तक कई को ठगा:रेलवे में जॉब के नाम पर ठगी, रिपोर्टर से कहा 4 लाख दो, 50 हजार की नौकरी लगा देंगे

रेलवे में 50 हजार रुपए महीना तक की नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों से 4 लाख रुपए तक लेने वाला एक गिरोह सक्रिय है। भास्कर रिपोर्टर ने रिश्तेदार की नौकरी लगवाने के बहाने रैकेट से संपर्क किया। 40 दिन तक पड़ताल के दौरान रैकेट की मानपुर में रहने वाली प्रभा पारिख से मुलाकात हुई। उसने रतलाम मंडल के गुड्स शेड में नौकरी के नाम कुल 4 लाख रुपए मांगे। पड़ताल में पता चला कि लक्ष्मीबाई नगर माल गोदाम में चार साल पहले 500 से ज्यादा श्रमिकों के दस्तावेज लेकर नौकरी के नाम पर 50 लाख रुपए से ज्यादा की वसूली की जा चुकी है। लक्ष्मीबाई नगर माल गोदाम पर कैंप : 24 अगस्त को प्रभा पारिख ने लक्ष्मीबाई नगर माल गोदाम डेंटल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। भास्कर रिपोर्टर ने यहां प्रभा से नौकरी के लिए दोबारा मुलाकात की। प्रभा ने कहा कि 25 अगस्त को देवास रेलवे के माल गोदाम आ जाओ। साथ में आधार, पैन, जाति प्रमाण पत्र, 10-12वीं की मार्कशीट, बैंक पासबुक, स्थायी प्रमाण पत्र, 100 रुपए स्टांप पर नोटरी, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट साथ लेकर आना। उन्होंने कहा पहले 2.5 लाख रुपए देना होगा, बाकी बाद में। बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड मानपुर में मनोज के साथ प्रभा के घर पर हुई मुलाकात प्रभा से जुड़े मनोज के साथ भास्कर रिपोर्टर मानपुर के शगुन सिटी में प्रभा पारिख के घर पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्हें पहली मंजिल पर भिजवाया। वहां रिपोर्टर की मुलाकात प्रभा से हुई। रिपोर्टर– मेरे चाचा के बेटे की नौकरी लगवानी है। अभी होटल पर काम कर रहा है। 12वीं पास है।
प्रभा– मेरे बारे में कैसे पता चला?
रिपोर्टर– दोस्त ने बताया था।
प्रभा– हम तो यहां मदद करने के लिए बैठे हैं। स्वास्थ्य विभाग में भी मैंने कई की नौकरी लगाई।
रिपोर्टर– नौकरी कैसे मिलेगी?
प्रभा– रतलाम डिवीजन के गुड्स शेड की वैकेंसी है। इंदौर, रतलाम, देवास, शुजालपुर में माल गोदाम हैं। दस्तावेज लेने के बाद फार्म भरवाएंगे। चंदा ऊपर तक जाएगा। श्रमिक संघ का कार्ड आएगा, श्रम पोर्टल पर भी दिखेगा। अगस्त माह में ही नियुक्ति पत्र जारी हो जाएगा।
रिपोर्टर– वेतन कितना मिलेगा?
प्रभा– श्रमिक का वेतन 50 हजार प्लस। प्यून के लिए 60 प्लस। डाटा एंट्री ऑपरेटर (मुंशी) 65–70। सुपरवाइजर के लिए 80 हजार रु. तक। बाबू भाई ने नंबर किया सेव माल गोदाम पर हम्मालों की टीम फंसाती है लक्ष्मीबाई नगर माल गोदाम पर प्रभा पारिख ने कुछ हम्मालों की एक टीम तैयार की है। यह टीम श्रमिकों को सरकारी नौकरी का लालच देकर वसूली कर रही है। ऐसे ही एक हम्माल बाबू से हमारी बात हुई- रिपोर्टर– रेलवे में नौकरी को लेकर बात करना थी।
बाबूभाई– प्रभा पारिख मैडम ने बताया है कि अभी सभी पोस्ट भर गई हैं। अगर कोई जगह खाली होगी, तो फिर देखेंगे।
रिपोर्टर– कहीं कुछ जगह खाली हो?
बाबूभाई– जितने फार्म भरने थे, भर गए। 4 साल से फार्म भरवा रहे थे। जब कैंप लगेगा, तब भरवाएंगे।
रिपोर्टर– नौकरी के लिए कब तक दोबारा लगाऊं?
बाबूभाई– आपका नंबर सेव कर लेता हूं। जब पोस्ट खाली होगी, बताऊंगा। महिला का रेलवे से कोई संबंध नहीं इस नाम की महिला का रेलवे से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। ना ही यह संगठन रतलाम मंडल में रजिस्टर्ड है। यह आपराधिक मामला है, पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए। -अश्विनी कुमार, डीआरएम, रतलाम मंडल श्रमिक संघ ऐसा नहीं करता श्रमिक संघ माल गोदाम श्रमिकों के लिए सरकारी नौकरी की बात जरूर कर रहा है। फार्म भरवाए हैं पर शुल्क नहीं लिया। संघ ऐसा काम नहीं करता। – बलविंदर सिंह, अध्यक्ष, पंजाब जोन, माल गोदाम श्रमिक संघ आपको किसने कहा हम पैसे ले रहे आपको किसने बोला कि हम पैसे लेकर नौकरी दिलवा रहे हैं। आप मुझसे मिलें, अभी मैं देवास में हूं। श्रमिक संघ के लिए नॉमिनल चार्ज ले रहे हैं। – प्रभा पारीख, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here