Homeमध्यप्रदेशअब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव:ड्राइवर्स की ट्रेनिंग और...

अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव:ड्राइवर्स की ट्रेनिंग और सेफ्टी प्रोटोकॉल पूरे होने के बाद सीएम के काफिले में शामिल होगी EV

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे। सीएम के लिए स्टेट गैरेज ने महिन्द्रा की नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। सेफ्टी फीचर्स और ड्राइवर्स की ट्रेनिंग के बाद काफिले में होगी शामिल सीएम के लिए खरीदी गई नई इलेक्ट्रिक कार में जेड प्लस सिक्योरिटी प्राप्त वीआईपी के लिए तय प्रोटोकॉल के हिसाब से बदलाव किए जाएंगे। इलेक्ट्रिक कार में सेफ्टी मॉडिफिकेशन कराए जा रहे हैं। सीएम हाउस में कार की चार्जिंग के लिए पॉइंट बनाया जाएगा। सीएम की नई इलेक्ट्रिक कार चलाने वाले ड्राइवर्स भी ट्रेंड किए जा रहे हैं। सेफ्टी प्रोटोकॉल के हिसाब से मॉडिफिकेशन और ड्राइवर्स की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दो-तीन दिनों में सीएम इसी इलेक्ट्रिक कार से सफर करते नजर आएंगे। सीएम के लिए खरीदी गई EV की खासियत सीएम के लिए महिन्द्रा कंपनी की XEV 9e खरीदी गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत: ₹21.90 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट ₹30.50 लाख से ₹31.25 लाख तक कीमत है। रेंज (माइलेज) मुख्य खासियतें डिप्टी सीएम ने भी खरीदी इलेक्ट्रिक कार
इधर, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने भी एमजी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सोमवार को रीवा जनपद पंचायत क्षेत्र के लोही ग्राम स्थित खेम सागर तालाब में जल पूजन के लिए इलेक्ट्रिक कार से ही पहुंचे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here