Homeमध्यप्रदेशअनूपपुर स्टेशन पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत:घर से दोस्त के...

अनूपपुर स्टेशन पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत:घर से दोस्त के साथ काम पर गुजरात जाने निकला था

अनूपपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रविवार शाम एक 30 से 35 साल की उम्र का युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने सिर कटा शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। जीआरपी को मृतक के बैग से मिले एक पर्चे पर लिखे नंबर के जरिए उसकी पहचान हुई। फोन करने पर शहडोल निवासी उसके दोस्त ने बताया कि मृतक अनूपपुर के कांसा कोड़ा गांव का रहने वाला था और रविवार शाम को काम के सिलसिले में गुजरात जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आया था। युवक का दोस्त ट्रेन से गुजरात के लिए निकल गया है। हादसा या आत्महत्या? जीआरपी कर रही जांच जीआरपी चौकी प्रभारी पीएस कुलस्ते ने बताया कि घटना शाम 4 बजे के बाद की है। मेमो में किसी ट्रेन का जिक्र न होने से यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किस ट्रेन से हुआ। शरीर पर केवल गर्दन कटने के निशान होने से पुलिस ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसलने या आत्महत्या दोनों एंग्लो से जांच कर रही है। सोमवार को परिजन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here