Homeमध्यप्रदेशअनूपपुर में परिवार को जहरीले सांप ने डंसा:6 साल की बच्ची की...

अनूपपुर में परिवार को जहरीले सांप ने डंसा:6 साल की बच्ची की मौत, माता-पिता गंभीर; घर में एकसाथ सो रहे थे

अनूपपुर जिले के भेड़वाटोला गांव में शुक्रवार रात सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जहरीले करैत सांप ने डंस लिया। इस घटना में 6 साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से पीड़ित उसके माता-पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोते समय पैर पर सांप रेंगने का अहसास हुआ जानकारी के अनुसार, भेड़वाटोला निवासी भानु प्रताप सिंह शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे अपनी पत्नी रेखा सिंह, बेटी माधवी सिंह और बेटे के साथ बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान भानु प्रताप को अपने पैर की उंगलियों में किसी जीव के काटने का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत उठकर देखा तो पास ही एक जहरीला करैत सांप रेंग रहा था। भानु प्रताप ने तुरंत अपनी पत्नी और बच्चों को जगाया और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम भानु प्रताप के भाइयों ने तुरंत एम्बुलेंस या वाहन की व्यवस्था की और पीड़ित परिवार को इलाज के लिए कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर रवाना हुए। अस्पताल ले जाते समय सुबह करीब 3:30 बजे 6 वर्षीय बालिका माधवी को अचानक उल्टी हुई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। कोतमा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने भानु प्रताप और रेखा सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माता-पिता को दिया गया एंटी-स्नेक वेनम डोज शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे से दोनों दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि की कि भानु प्रताप के साथ उनकी पत्नी रेखा सिंह को भी सांप ने डंसा है। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एंटी-डोज (एंटी-स्नेक वेनम) दिया है। सुबह जांच के बाद चला दूसरी पीड़िता का पता मृतक बच्ची के ताऊ अरुण सिंह ने बताया कि सुबह तक पूरा परिवार केवल भानु प्रताप को ही सर्पदंश का शिकार समझ रहा था। बच्ची को उल्टी होने और उसकी मौत के बाद उन्हें अहसास हुआ कि सांप ने बच्ची को भी काटा था। वहीं, रेखा सिंह को सांप काटने का पता तब चला जब जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को मॉर्चुरी के सुरक्षित फ्रिज में रखवाया है क्योंकि परिवार के बाकी सदस्य अस्पताल में भर्ती पीड़ितों की देखरेख में जुटे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here